WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

Transfer: नगरीय विकास एवं आवास विभाग में तबादले

1391

Transfer: नगरीय विकास एवं आवास विभाग में तबादले

 

भोपाल: राज्य शासन ने नगरीय विकास एवं आवास विभाग में चार अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं।

रतलाम के नगर निगम आयुक्त को हटाकर अब उप संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास सागर संभाग पदस्थ किया गया है। उनके पास संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास सागर संभाग का प्रभार भी रहेगा।

ए पी एस गहरवार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, उपायुक्त नगर पालिक निगम रतलाम को रतलाम नगर निगम का आयुक्त पदस्थ किया गया है। पूर्व में उनका नगर पालिका परिषद नीमच में किया गया स्थानांतरण निरस्त किया गया है।

निशांत कुमार श्रीवास्तव सहायक आयुक्त नगर पालिक निगम रीवा को अब मुख्य नगरपालिका अधिकारी बालाघाट बनाया गया है।

सुश्री शीतल भलावी मुख्य नगरपालिका अधिकारी हरपालपुर जिला छतरपुर को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद सिराली जिला हरदा बनाया गया है।