WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Trasfers in MP: तबादलों की अवधि 10 जून तक, विभागों में तबादलों की रफ्तार तेज, 50 हजार कर्मचारी होंगे इधर-उधर

775

Trasfers in MP: तबादलों की अवधि 10 जून तक, विभागों में तबादलों की रफ्तार तेज, 50 हजार कर्मचारी होंगे इधर-उधर

भोपाल:  राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश में राज्य और जिला स्तर पर अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादलों पर लगे प्रतिबंध को दस जून तक शिथिल कर दिया है। अब तक तबादलों प काम नहीं कर पाए सरकारी विभागों में अब तबादलों के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। दस दिनों में पचास हजार से अधिक अधिकारियों कर्मचारियों के तबादले आदेश जारी होंगे।

कैबिनेट बैठक में कुछ मंत्रियों द्वारा तबादले की अवधि बढ़ाए जाने की मांग किए जाने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादलों के लिए तय की गई अवधि एक मई से तीस मई में अब इजाफा कर दिया है। स्थानांतरण में शिथिलता की अवधि दस जून तक बढ़ाई गई है। कई सरकारी महकमों में तबादलों के लिए प्रशासनिक स्तर पर काम पूरा नहीं हो पाया था। कई जगह सूचियां नहीं बन पाई है तो कई जगह तबादलों वाले स्थानों को भरने के लिए अन्य कर्मचारियों के नाम तय नहीं हो पाए इसके चलते तीस मई तक कई सरकारी विभागों की तबादला सूचियां ही जारी नहीं हो पाई। कई विभागों में तो छुटपुट तबादले भी नहीं हो पाए।

स्कूल शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास, वाणिज्य कर, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में तबादला सूचियां जारी नहीं हुई है अब दस जून तक विभिन्न विभागों में पचास हजार से अधिक शासकीय सेवकों के तबादले होंगे। तबादलों के लिए मंत्रियों के बंगलों पर पहुंचने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है। विधायकों, सांसदो सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के सिफारिशी पत्रों की संख्या भी बढ़ गई है। विभागों में तबादला सूची तैयार करने वाले अमले ने अपनी रफ्तार तेज कर दी है। अब दस जून तक काफी संख्या में तबादले आदेश जारी किए जाएंगे।