WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Transgender Marriage : अलका ने अस्तित्व बनकर आस्था से विवाह किया!

SC से मान्यता के बाद इंदौर में ऐसा पहला विवाह!

1097
WhatsApp Image 2023 12 08 At 11.05.11 AM

Transgender Marriage : अलका ने अस्तित्व बनकर आस्था से विवाह किया!

Indore : ट्रांसजेंडर विवाह को कानूनी मान्यता दिए जाने के बाद इंदौर में पहली बार महिला से पुरुष बने युवक ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की। सुप्रीम कोर्ट ने इस साल अक्टूबर में ही ऐसे विवाहों को मान्यता दी है। गुरुवार को हुई इस कोर्ट मैरिज में वर और वधु परिवार के लोग शामिल हुए थे।

पिछले साल अलका ने अपने 47वें जन्मदिन पर सर्जरी करवाकर खुद का जेंडर स्त्री से पुरुष करवा लिया और अपना नाम अस्तित्व रखा था। आस्था दरअसल अलका की बहन की सहेली है, उसे इस बदलाव के बारे में शुरू से ही जानकारी थी। अस्तित्व से आस्था की कुछ महीने पहले बातचीत शुरू हुई। आस्था का कहना था कि हमने बहुत विचार करने के बाद शादी करने का निर्णय लिया। दोनों परिवारों को भी समस्या नहीं थी।

इसके बाद दोनों ने अपर कलेक्टर रोशन राय को अपनी स्थिति समझाते हुए विवाह का आवेदन दिया। इसके बाद उनकी शादी के आवेदन को मंजूरी देकर गुरुवार को विवाह हुआ।