WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

जनजातीय गौरव दिवस: सांसद सुमेर सिंह गांवों का दौरा कर दे रहे हैं निमंत्रण

1193

बड़वानी से सचिन राठौर की रिपोर्ट

बड़वानी: आगामी 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती को मध्यप्रदेश सरकार जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मना रही है। इसे लेकर बड़वानी जिले में भी तैयारियां जोरों पर चल रही है।

राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी लगातार जिले की ग्राम पंचायतों में जनजातीय गौरव यात्रा के माध्यम से पहुँचकर कर 15 नवम्बर को जंबूरी मैदान भोपाल में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी की उपस्थिति में मुख्य कार्यक्रम होगा।

उक्त आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में क्षेत्र के जनजातीय भाई-बहन शामिल हो, इसलिए उन्हें निमंत्रण दे रहे है।

देखिये वीडियो-

 

जनजातीय गौरव यात्रा के निमित्त आज राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी बड़वानी जिले के ग्राम मेणीमाता पहुँचे जहाँ ग्रामवासियों ने नृत्य दल के साथ भव्य स्वागत किया।

सांसद ने भी ग्रामीणजनों के साथ आदिवासी गीतों पर नृत्य कर उनका उत्साह वर्धन किया। उक्त जनजातीय गौरव यात्रा में उनके साथ पूर्व जिला पंचायत श्री बलवंत जी पटेल, अ.ज.जा मोर्चा जिला महामंत्री श्री कैलाश जी वास्कले, सहित स्थानीय पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, सुमेरसिंह सोलंकी (राज्यसभा सांसद)-