WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

पूर्व मंत्री दीपक जोशी के कांग्रेस में जाने की अटकलों के बीच मनाने की कोशिश

बीजेपी के कई नेता जोशी के संपर्क में

739

पूर्व मंत्री दीपक जोशी के कांग्रेस में जाने की अटकलों के बीच मनाने की कोशिश

भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी के कांग्रेस में जाने की अटकलों के बीच उन्हें मनाने की कोशिशें की जा रही है। दीपक के कांग्रेस में जाने की खबरों के बाद एमपी की राजनीति में खलबली मच गई। कांग्रेस जहां उत्साहित है तो बीजेपी में टेंशन बढ़ गई है। सोमवार रात जोशी के घर देवास के पूर्व महापौर शरद पाचुनकर सहित उनके समर्थक पहुंचे। साथ ही प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महामंत्री प्रदीप चौधरी भी उनसे मिलने उनके घर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार भाजपा के प्रदेश स्तर के नेता भी जोशी से लगातार संपर्क में हैं।

एक दिन पहले तक कांग्रेस की सदस्यता लेने की बात कह रहे दीपक जोशी ने अब कहा है कि वे 6 मई को संगठन से बात करने के बाद फैसला लेंगे।
जोशी के बीजेपी छोड़ने की खबरों पर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि वे समर्पित व्यक्ति हैं। मेरे साथ मंत्रिमंडल में भी रहे हैं, वे योग्य व्यक्ति हैं। हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं, हम सब उनके साथ हैं।

सोमवार को दीपक जोशी ने कहा था कि मैं कांग्रेस में जा सकता हूं। मुझे सहारे की जरूरत है, मैं अकेला कब तक लड़ूंगा। जो मुझे सहारा देगा मैं उसके साथ रहूंगा। मेरी पत्नी की पहली बरसी के 7 दिनों तक कार्यक्रम चलेंगे। उसके बाद कांग्रेस जॉइन करूंगा। कमलनाथ से मेरी बात हो चुकी है। मैं बिना शर्त कांग्रेस जॉइन कर रहा हूं।
पता चला है कि जोशी के साथ बीजेपी के कई असंतुष्ट कार्यकर्ता भी कांग्रेस में जाने की बात कर रहे हैं।