WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Tweet created ruckus : अरुण यादव के ट्वीट से घिरे कांग्रेस के G-23 नेता

अध्यक्ष के लिए सचिन, कमलनाथ और गहलोत के नाम!

1803

Bhopal : मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अरुण यादव के ट्वीट पर सियासी बवाल मच गया। अरुण यादव ने दो दिन पहले ट्वीट किया था ‘किसको फिक्र है कि ‘कबीले’ का क्या होगा! सब इसी बात पर लड़ते हैं कि ‘सरदार’ कौन होगा!’ इस ट्वीट के बाद कांग्रेस में हलचल मच गई। पार्टी के कई बड़े नेताओं पर सवाल उठना शुरू हो गए।
वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने दिल्ली के नेताओं कपिल सिब्बल, गुलाम नबी आजाद, मनीष तिवारी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने जिंदगी भर कांग्रेस के नाम पर शोषण और दोहन किया है। राजनीतिक क्षेत्र के साथ कांग्रेस का भी शोषण किया। गुलाम नबी आजाद, मनीष तिवारी और कपिल सिब्बल ने अपने-अपने राज्यों को हराकर आज G23 बना रखा है। जिन्हें कांग्रेस ने बनाया आज वही लोग कांग्रेस परिवार पर सवाल उठा रहे हैं। अरुण यादव का ट्वीट सही है। ये नेता CWC की बैठक में आवाज नहीं उठाते।
उन्हें पार्टी में ही समर्थन मिलने लगा और G23 में शामिल दिग्गजों पर सवाल उठने लगे। सवाल अध्यक्ष को लेकर भी हैं। नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की मांग धीरे-धीरे तेजी रफ्तार पकड़ने लगी है। नए नेता के लिए नाम भी सुझाए जाने लगे।                        IMG 20220318 WA0074

इन नामों पर चर्चा
कांग्रेस के दिग्गज नेताओं पर सवाल उठने के साथ अब नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की मांग भी जोर पकड़ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर सज्जन सिंह वर्मा ने कहा अगर युवाओं को मौका देना है तो सचिन पायलट को और अगर पुराने दिग्गजों को कमान देना है, तो कमलनाथ या अशोक गहलोत को अध्यक्ष बनाया जा सकता है। पूर्व मंत्री बाला बच्चन ने भी कहा कमलनाथ के पास अनुभव है, इसलिए उन्हें अब राष्ट्रीय अध्यक्ष बना देना चाहिए।