Twisha Sharma Case: गिरिबाला और समर्थ की रिमांड खत्म, CBI की स्पेशल कोर्ट ने 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा

217

Twisha Sharma Case: गिरिबाला और समर्थ की रिमांड खत्म, CBI की स्पेशल कोर्ट ने 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा

भाेपाल: Twisha Sharma Case: भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मामले में सास पूर्व जज गिरिबाला और पति समर्थ सिंह की रिमांड आज खत्म हो गई। CBI की स्पेशल कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा है।
Twisha Sharma Case :
ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह की CBI रिमांड आज खत्म हो गई। दोनों आरोपियों ने मारपीट और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपों को सिरे से खारिज किया।
समर्थ और गिरिबाला का कहना है कि ट्विशा के साथ उनके संबंध सामान्य और सौहार्दपूर्ण थे। CBI ने रिमांड के दौरान दोनों से कई दौर की पूछताछ की।
जांच एजेंसी ने घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने के लिए साक्ष्य जुटाए। सोमवार को CBI टीम आरोपियों को लेकर घटनास्थल पहुंची थी। वहां मौत से पहले और बाद की परिस्थितियों का रीक्रिएशन कराया। 80 किलो की डमी का इस्तेमाल कर घटनाक्रम को दोहराया।