WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Twisha Sharma Death Case: CBI की जांच शुरू,पहले दिन रिटायर्ड जज गिरिबाला से पूछताछ ,भोपाल में हुआ आज अंतिम संस्कार !

197

Twisha Sharma Death Case; CBI की जांच शुरू,पहले दिन रिटायर्ड जज गिरिबाला से पूछताछ ,भोपाल में हुआ आज अंतिम संस्कार !

सीबीआइ ने इस केस को अपने हाथ में लेते हुए आरोपियों के खिलाफ फिर से एफआईआर दर्ज की है।सोमवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ ने त्विषा शर्मा की मौत से जुड़े मामले की सुनवाई की. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का संज्ञान खुद ही लिया था.

अदालत ने कहा कि वह इस मामले को स्वयं इसलिए सुन रही है क्योंकि यह धारणा बन रही थी कि निष्पक्ष जांच नहीं हो रही है क्योंकि मृतका के पति एक वकील हैं और उनकी सास जिला जज रह चुकी हैं.

इससे पहले पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर परिवार द्वारा संदेह जताने के बाद, हाईकोर्ट के निर्देश पर दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की विशेष टीम ने भोपाल आकर शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया। इसके बाद 24 मई 2026 को कड़ी सुरक्षा के बीच भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर त्विषा का अंतिम संस्कार किया गया।

दहेज उत्पीड़न” मामला : त्विषा शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया

घटना के बाद मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह लगभग 10 दिनों तक पुलिस से छिपता रहा, जिस पर पुलिस ने 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। पूछताछ में समर्थ ने दावा किया कि त्विषा बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित थी और ड्रग्स लेती थी।

रविवार को त्विषा शर्मा के अंतिम संस्कार के दौरान उनकी मां रेखा शर्मा

हालांकि, पुलिस जांच में सामने आए व्हाट्सऐप चैट्स से अलग कहानी पता चली है, जिसमें समर्थ ने त्विषा की प्रेग्नेंसी पर गंभीर सवाल उठाए थे और पूछा था कि ‘यह बच्चा किसका है’। इसके अलावा, घटना के तुरंत बाद पूर्व जज सास गिरिबाला सिंह के फोन से की गई कई कॉल्स (लगभग 46 कॉल्स) और संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज को लेकर भी जांच एजेंसियां साक्ष्यों से छेड़छाड़ की कड़ियों को खंगाल रही हैं।

पुलिस ने पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज हत्या और उत्पीड़न का केस दर्ज किया। मामले की संवेदनशीलता और ससुराल पक्ष के न्यायिक रसूख को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस पर स्वतः संज्ञान लिया।

ट्विशा सुसाइड केस में CBI की एंट्री, पुलिसकर्मियों से पूछताछ