WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Two Crooks Killed : Mukhtar Ansari के 2 गुर्गे Encounter में ढेर

दोनों पर ईनाम घोषित था, कई हथियार भी मिले

1011

Two Crooks Killed : Mukhtar Ansari के दो गुर्गे Encounter में ढेर

Lucknow : UP STF ने लखनऊ (Lucknow) के मड़ियांव इलाके में दो शातिर और ईनामी अपराधियों मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के शार्प शूटर अलीशेर उर्फ डॉक्टर और बिन्नू उर्फ कामरान को मुठभेड़ में मार गिराया।

इस इनकाउंटर में दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली। STF की फायरिंग में दोनों कुख्यात अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ बदमाशों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Two Crooks Killed : Mukhtar Ansari के 2 गुर्गे Encounter में ढेर

अली शेर पर एक लाख और कामरान पर 25 हजार का इनाम घोषित था।

बदमाशों के पास से STF को 30 एमएम की एक कार्बाइन, 9 एमएम की एक पिस्तौल, 32 बोर का एक तमंचा और बाइक अथवा भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए। झारखंड के पलामू में BJP नेता जीतराम मुंडा की 22 सितंबर की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ही बदमाश फरार थे।

Two Crooks Killed : Mukhtar Ansari के 2 गुर्गे Encounter में ढेर

UP STF के ADG अमिताभ यश ने बताया कि Encounter में मारा गया अलीशेर उर्फ डॉक्टर आजमगढ़ के देवगांव का रहने वाला है। STF को कई दिनों से बदमाशों पर नजर थी।

लोकेशन का पता चलते ही इनकी घेराबंदी की गई तो मड़ियांव के घैला पुल के पास दोनों अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश करने लगे। जवाबी फायरिंग में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें भाऊराव देवरस चिकित्सालय में इलाज के लिए भेजा गया जहां डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया।

Two Crooks Killed : Mukhtar Ansari के 2 गुर्गे Encounter में ढेर

पुलिस के मुताबिक मारे गए शातिर अपराधी अलीशेर उर्फ डॉक्टर और बिन्नू उर्फ कामरान दोनों जेल में बंद मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के करीबी बताए जा रहे हैं।

Also Read: Pegasus espionage ! पेगासस जासूसीः सरकार की किरकिरी 

दोनों शातिर बदमाश राजधानी के एक बड़े व्यापारी की हत्या करने के इरादे से लखनऊ के मड़ियांव में छुपकर रह रहे थे।