WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

दुबई में फंसे इंदौर के दो पूर्व विधायक और उद्योगपति पहुंचे इंदौर 

674

दुबई में फंसे इंदौर के दो पूर्व विधायक और उद्योगपति पहुंचे इंदौर 

इंदौर: पिछले चार दिनों से दुबई में फंसे इंदौर के दो पूर्व विधायक उद्योगपति मित्रों के साथ आज शाम सकुशल इंदौर पहुंच गए हैं। जैसे ही पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल इंदौर विमानतल पर पहुंचे, बड़ी संख्या में लोगों ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया।

दरअसल अमेरिकी इसराइल- और ईरान युद्ध के कारण दुबई में हमले हो रहे थे। ऐसे में एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स अवरुद्ध होने के कारण इन सबको वहां पर रुकना पड़ा। आज ये सभी सकुशल पहुंचने पर इंदौर के लोगों और परिवार जनों ने सुकून महसूस किया। इंदौर विमानतल पर जैसे ही यह सब लोग पहुंचे, सभी का मित्रों और हितैषियों ने स्वागत किया।