WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

सेवानिवृत्त शिक्षक की 60 हजार पेंशन लेकर भागे 2 बदमाश, पुलिस जांच में जुटी  

399

सेवानिवृत्त शिक्षक की 60 हजार पेंशन लेकर भागे 2 बदमाश, पुलिस जांच में जुटी

 

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के भीकनगांव में आज दोपहर एक सेवानिवृत्त शिक्षक की मेहनत की कमाई पर बदमाशों ने हाथ साफ कर दिया। दो अज्ञात बाइक सवार बदमाश बैंक से निकाली हुई 60 हजार रुपये की पेंशन लेकर फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

भीकनगांव के थाना प्रभारी गुलाब सिंह रावत ने बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षक मोहन चौहान अपने पुत्र मनोज चौहान के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में पेंशन निकालने गए थे। उन्होंने दो महीने की पेंशन नहीं निकली थी। उन्होंने ₹60,000 नकद निकाले और रकम को बैग में रखकर बैंक के बाहर खड़े अपने दोपहिया वाहन की सीट पर रख दिया। इसी दौरान किसी काम के लिए वे नीचे झुक गए।

इसी मौके का फायदा उठाते हुए पहले से रेकी कर रहे एक बदमाश ने बैग उठाया और मोटरसाइकिल पर इंतजार कर रहे एक अन्य साथी के साथ से फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित परिवार और आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। हालांकि मोहन चौहान और उनके पुत्र चिल्लाते हुए आरोपियों के पीछे दौड़े लेकिन वह अपनी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से भाग चुके थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि बैग में मोहन चौहान का मोबाइल फोन भी रखा हुआ था। बदमाशों ने भागते समय कांझर रोड पर मोबाइल फोन फेंक दिया, ताकि उनकी लोकेशन का पता न चल सके। इसके बाद भी सनावद की ओर भाग गए ।पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों से सीसीटीवी फुटेज एकत्रित कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इस तरह की वारदात संगठित गिरोह करते हैं।

पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि बदमाशों की पहचान जल्द कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

घटना का सीसीटीवी भी फुटेज भी सामने आया है।