WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Two Roads Will Be One-Way : इंदौर में जवाहर मार्ग और MG रोड का एक हिस्सा 8 जनवरी से वन-वे!

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ट्रैफिक के सबसे बड़े प्रयोग की घोषणा की!

2653
WhatsApp Image 2024 01 05 At 18.07.15

Two Roads Will Be One-Way : इंदौर में जवाहर मार्ग और MG रोड का एक हिस्सा 8 जनवरी से वन-वे!

Indore : शहर में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए नगर निगम नया प्रयोग होने जा रहा है। इसके तहत 8 जनवरी से जवाहर मार्ग और एमजी रोड का एक हिस्सा वन-वे होगा। ट्रैफिक सुधार की दिशा में प्रदेश में यह सबसे बड़ा प्रयोग माना जा रहा है। यह घोषणा इंदौर नगर निगम के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने की।
महापौर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शहर तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते शहरों में ट्रैफिक का दबाव कम करने में वन-वे काफी हद तक सफल होता है। हम सड़कों के चौड़ीकरण और अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर सतत प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा एक प्रयोग के तहत जवाहर मार्ग, बड़ा गणपति से लेकर कृष्णपुरा तक के मार्ग को वन-वे किया जा रहा है। इससे ट्रैफिक का दबाव कुछ हद तक कम करने में मदद मिलेगी। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक 5 दिन पहले भी महापौर के निर्देश पर अधिकारियों ने प्रेमसुख सिनेमाघर से राज मोहल्ला तक के हिस्से में दौरा किया था।
महापौर ने कहा कि बड़े शहरों की ट्रैफिक मॉनिटरिंग में वन-वे बहुत मददगार होता है। ऐसे में इंदौर शहर के ट्रैफिक सुधार के लिए जवाहर मार्ग और बड़ा गणपति से लेकर कृष्णपुरा पुल तक के दोनों मार्गों को वन-वे किया जाएगा। इससे यातायात आसान होगा। इस बदलाव से मध्य क्षेत्र में लोगों को नया अनुभव होगा। महापौर के अनुसार जहां-जहां अल्टरनेटिव रोड का ऑप्शन है, वहां हम यह अभियान शुरू कर रहे हैं। साथ ही अतिक्रमण भी हटाए जा रहे हैं।
इस घोषणा से पहले शहर में यातायात सुधार, जवाहर मार्ग और एमजी रोड को वन-वे किए जाने को लेकर सिटी बस ऑफिस में बैठक हुई। इस बैठक में जवाहर मार्ग के व्यापारियों को भी बुलाया गया, ताकि ट्रैफिक प्लान, उनकी सलाह और समस्याओं पर भी चर्चा हो सके। इसमें ई-रिक्शा को लेकर पॉलिसी बनाने, पार्किंग व राजबाड़ा को नो-व्हीकल जोन बनाने पर भी चर्चा हुई।
महापौर की अध्यक्षता में ट्रैफिक सुधार को लेकर बैठक में जवाहर मार्ग पर यातायात की समस्या और समाधान पर बात की गई थी। उसी में उन्होंने यह निर्देश दिए थे कि इस मार्ग पर इन्फ्रास्ट्रक्चर, लाइट्स और संकेतक संबंधी समस्याओं को भी दूर किया जाए।