WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Two Sick While on Duty : होल्कर स्टेडियम में ड्यूटी देते 2 पुलिस वाले बीमार, SDOP को अटैक!

एम्बुलेंस का ड्राइवर गायब मिला, पुलिस की गाड़ी से अस्पताल ले गए!

1639
WhatsApp Image 2023 01 24 At 8.19.57 PM

Indore : होल्कर स्टेडियम भारत-न्यूजीलैंड मैच के दौरान ड्यूटी दे रहे दो पुलिस वालों की तबियत बिगड़ गई। एक एसडीओपी SDOP को तो दिल का दौरा बताया गया है। सुसनेर के एसडीओपी ध्रुवराज सिंह चौहान को मैच की व्यवस्था के लिए तैनात किया गया था। दूसरे पुलिस वाले सीहोर के धीरज पटेल थे जो ड्यूटी के दौरान चक्कर आने के बाद गिर पड़े। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

इस घटना के दौरान स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही साफ़ नजर आई। यहां कड़ी एंबुलेंस का स्टाफ गायब मिला। जब ढूंढने पर भी स्टाफ नहीं मिला तो पुलिस ने अपनी गाड़ी से एसडीओपी को अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

WhatsApp Image 2023 01 24 at 8.01.40 PM

सुसनेर के एसडीओपी ध्रुवराज सिंह चौहान की ड्यूटी भारत-न्यूजीलैंड मैच की व्यवस्था में थी। बताते हैं कि लगातार ड्यूटी करने से उनकी तबियत बिगड़ी और अटैक आया। एम्बुलेंस नहीं मिलने से जब उन्हें अस्पताल ले जाने में जब विलम्ब होने लगा तो पुलिस की गाड़ी से नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा एक और पुलिस कर्मचारी धीरज पटेल की तबीयत ख़राब होने की जानकारी मिली। ये पुलिस वाले सीहोर से इंदौर भेजे गए थे। उन्हें भी अस्पताल में भरी किया गया है।