WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

टू-व्हीलर, ऑटो गैरेज एसोसिएशन ने गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण!

426
WhatsApp Image 2026 01 27 At 16.57.11

टू-व्हीलर, ऑटो गैरेज एसोसिएशन ने गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण!

Ratlam : शहर के बाजना बस स्टैंड, लक्कड़पीठा रोड़ स्थित रांका आटोमोबाइल्स पर राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सुभाष कुमावत प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय, गोविन्द काकानी एसोसिएशन अध्यक्ष तथा राजेश रांका महामंत्री रहें। जिन्होंने तथा अन्य पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण किया।

WhatsApp Image 2026 01 27 at 16.58.49

अपने उद्बोधन में प्राचार्य सुभाष कुमावत ने मौजूद लोगों से देशसेवा में अग्रणी भूमिका निभाते हुए सेवा प्रदान करने का आव्हान किया। एसोसिएशन अध्यक्ष गोविंद काकानी ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा गणतंत्र दिवस लगभग 3 दशकों से मनाया जा रहा हैं। संगठन के माध्यम से शीघ्र नई इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल तकनीकी की जानकारी प्रदान करने हेतु सभी गैरेज मालिकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

महमूद भाई, दिलीप शर्मा, इसरार रहमानी, साबिर रहमानी आदि ने अतिथियों को मोतियों की माला पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गैरेज मालिक तथा अन्य मौजूद रहे जिनमें विशेष रूप से गफ्फार भाई, मोहन भाई, सुनिल शर्मा सुरेंद्र सिंह सिसोदिया, साबिर मंसूरी, तेजू भाई, अंसार भाई, अयाज भाई, मनोज कुमावत, सुशील परिहार, लखन भाई‌, विक्रम ठाकुर सहित क्षेत्रीय रहवासी मौजूद रहें। संचालन महासचिव राजेश रांका तथा आभार उपाध्यक्ष इसरार रहमानी ने माना!