WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

Ujjain MP: सिंहस्थ 2028 की तैयारी शुरू, सिंहस्थ 2016 के बाद बने मकान टूटना शुरू

1292
WhatsApp Image 2021 10 07 At 4.40.16 AM 1 696x313

उज्जैन से अजेंद्र त्रिवेदी की विशेष रिपोर्ट

Ujjain MP: सिंहस्थ क्षेत्र में सिंहस्थ 2016 के बाद बनी हुई कॉलोनियों के मकानों को हटाने की कार्यवाही प्रारम्भ हो गई है। खिलचीपुर की मंगल कॉलोनी के जिन तीन व्यक्तियों को गत दिवस कॉलोनाइजर राजाराम पटेल की ओर से मुकेश पटेल व महेश पटेल द्वारा राशि लौटाई गई थी उन्होंने अपने मकान तोड़ना प्रारम्भ कर दिए हैं। मंगल कॉलोनी की रहवासी सुश्री नीलम प्रजापत, सोरमबाई और बाबूलाल ने आज अपने मकान तोड़ना शुरू कर दिए है।

WhatsApp Image 2021 10 07 at 4.40.16 AM

उल्लेखनीय हैं कि कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर सिंहस्थ 2016 के बाद सिंहस्थ क्षेत्र में जिन कॉलोनाइजर ने कॉलोनियाँ काटी हैं उनके मकानों को ध्वस्त कर दिया गया है एवं उनके ऊपर एफ आई आर दर्ज की गई है।

कॉलोनाइजर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई से डर कर अब उनके द्वारा बसाई गई अवैध कॉलोनी के व्यक्तियों को भूखंड व मकान के पैसे वापस लौटा कर जमीन शासन को मुक्त कर दे रहे हैं।