WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Ujjain News: कुल सचिव नही, अब कुलपति निवास होगा CM House!

सुरक्षा और पर्याप्त जगह होने से प्रशासन ने लिया निर्णय

1182

Ujjain News: कुल सचिव नही, अब कुलपति निवास होगा CM House!

उज्जैन।विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति बंगले को अब मुख्यमंत्री निवास और कार्यालय के रूप में संवारा जाएगा। सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने बंगले का मौका मुआयना करने के बाद यह निर्णय लिया है। वहीं कोठी रोड पर स्थित कुलसचिव बंगले में कुलपति का निवास होगा।

हालांकि पहले कुलसचिव बंगले का चयन सीएम हाउस के लिए किया था। यहां पर रिनोवेशन का काम भी पूरा हो गया था, लेकिन मुख्यमंत्री के साथ सुरक्षा, स्टॉफ, वाहनों की संख्या को देखते हुए कुलपति वाले बंगले का चयन किया है।

कुछ दिन पहले विक्रम विश्वविद्यालय के कोठी मार्ग पर कलेक्टर बंगले के सामने कुलसचिव बंगले को सीएम हाउस बनाने के लिए बंगले का रिनोवेशन किया गया था ताकि उज्जैन प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव अपने ऑफिस कार्य के साथ विश्राम भी यहां कर सकें। पूरी तैयारी होने के बाद अब सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने विक्रमादित्य शोधपीठ के सामने स्थित कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडे के बंगले का चयन सीएम हाउस के लिए किया है।

सीएम डॉ. मोहन यादव को जेड प्लस की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। वहीं सीएम के साथ सुरक्षा व अन्य अधिकारियों का स्टॉफ और वाहनों का काफिला साथ रहता है। कुलपति बंगले में सुरक्षा की दृष्टि से सब कुछ उपयुक्त है। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडे का सामान कुलसचिव बंगले में शिफ्ट होने लगा है। करीब 15 दिन में कुलपति बंगला नया रिनोवेशन होकर सीएम हाउस के रूप में जाना जाएगा।