WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Ujjain News: होमगार्ड /SDERF की टीम ने रामघाट पर बालिका को डूबने से बचाया

563

Ujjain News: होमगार्ड /SDERF की टीम ने रामघाट पर बालिका को डूबने से बचाया

उज्जैन:उज्जैन में कल क्षिप्रा नदी के तट पर गुरुनानक घाट पर भीलवाड़ा राजस्थान से अपने माता पिता के साथ आई बालिका नाम भावना उम्र 14 वर्ष स्नान के दौरान नदी में डूबने लगी, बालिका को डूबता देख घाट पर डयूटीरत SDERF जवान जितेंद्र चंदेल ने वर्दी में ही पानी में छलांग लगा दी और बालिका को सकुशल नदीं से बाहर निकाल कर माता पिता के सुपुर्द किया।
जिला सेनानी श्री संतोष कुमार जाट द्वारा बताया गया कि पिछले दो दिवस से शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के दौरान भी माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के उज्जैन आगमन एवं शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के शुभारंभ , समापन और गंगा दशमी के अवसर पर नीलगंगा में स्थित पांच दशनाम जूना अखाड़ा घाट पर नीलगंगा सरोवर में स्नान कर मा गंगा का पूजन—अर्चन के अवसर पर भी एसडीईआरएफ/होमगार्ड विभाग द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ।
नीलगंगा सरोवर और रामघाट पर मोटर बोट से पेट्रोलिंग कर प्रशिक्षित तैराक जवानों द्वारा सतर्कता से ड्यूटी संपादित कर गंगा दशमी स्नान पर्व को सुरक्षित बनाया गयाl
जवानों के द्वारा लगातार किये जा रहे साहसिक कार्यों के लिए होमगार्ड / एसडीईआरएफ के डायरेक्टर जनरल द्वारा उन्हे पुरूस्कृत भी किया जाएगा।

0000