WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Ujjain News: अभिनव पहल: एक माह में सभी होटल एवं रिसोर्ट के नाम हिंदी में भी लिखे जाएंगे

कलेक्टर ने ली होटल एवम रिजॉर्ट मालिकों की बैठक

1845

उज्जैन से अजेंद्र त्रिवेदी की रिपोर्ट

Ujjain: कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में गत दिवस उज्जैन के होटल एवं रिसोर्ट मालिक एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उज्जैन गौरव महोत्सव कार्यक्रम में उज्जैन के गौरव को बढ़ाने के लिए सभी होटल्स एवम रिसॉर्ट्स के नाम हिंदी में भी लिखने की अपील पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में होटल एवं रिजॉर्ट एसोसिएशन ने निर्णय लेते हुए कलेक्टर को आश्वस्त किया कि आगामी 1 माह के समय में सभी होटल एंड रिसोर्ट में अंग्रेजी के साथ साथ हिंदी में भी नाम लिख दिया जाएगा.

बैठक में कलेक्टर ने स्मार्ट सिटी के प्रथम एवं द्वितीय चरण के तहत किए जा रहे कार्यो की विस्तार से जानकारी दी तथा बताया है कि यह कार्य पूरा होने के बाद किस तरह से उज्जैन के धार्मिक पर्यटन में वृद्धि होगी।
कलेक्टर ने बताया कि स्मार्ट सिटी के प्रथम एवं द्वितीय चरण के कार्यों के साथ-साथ लेजर शो एवं म्यूजिकल फाउंटेन भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे ।

होटल एवं रिसोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री के आह्वान पर सभी रिसोर्ट एवं होटल मालिक अपने-अपने होटल व रिजॉर्ट के नाम हिंदी में लिखने के लिए सहमत हैं । साथ ही होटल एवं रिसोर्ट एसोसिएशन द्वारा कलेक्टर श्री आशीष सिंह को दीपोत्सव , गौरव दिवस एवं अन्य उत्सवों का आयोजन करने के लिए साधुवाद दिया । उन्होंने कहा कि इन आयोजनों से उज्जैन शहर में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है।

बैठक में श्री सुरेश मोढ , श्री आनंद गौराना , श्री रमेश समधानी , श्री पराग मित्तल , श्री सनी खत्री ,श्री भारत झालानी एवं श्री विनोद रोचवानी सहित अन्य होटल मालिक मौजूद थे ।