WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Ujjain News: बन रही टू-लेन सड़क पर अनियंत्रित होकर बस पलटी, 15 यात्री घायल

इस सड़क पर अब-तक कई लोगों की हो चुकी मौत

1967
WhatsApp Image 2022 02 28 At 7.28.30 AM 696x387

Ujjain: शहर की आगर रोड पर घटिया घोसला के बीच यात्री बस सड़क पर चल रहे काम की वजह से पलटी खा गई।वहीं बस में सवार 15 लोग घायल हो गए।घायलों का घोसला के जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। ब्रह्माणी ट्रेवल्स बस उज्जैन से आगर की ओर जा रही थी।

उज्जैन से आगर जाने वाली सड़क का 2 लेन का काम शुरू होने के कारण अब तक कई बार इस सड़क पर एक्सीडेंट हो चुके हैं। एक्सीडेंट में कई लोगों की मौतें भी हो चुकी है। आज दोपहर में उज्जैन से ब्रह्माणी बस सर्विस की बस उज्जैन से आगर की ओर 40 से 50 यात्रियों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान घटिया के बाद चल रहे सड़क निर्माण के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

गाड़ी में सवार यात्रियों ने बताया कि सड़क पर काम चल रहा था और गाड़ी नीचे से ऊपर की ओर चढ़ाई जा रही थी इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। बस में सवार करीब 15 लोग घायल हुए हैं जिनको घोसला के जिला अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। सड़क निर्माण के कारण अब तक इस रोड पर कई हादसे हो चुके हैं जिनमें कई लोगों की मौतें अब तक हो चुकी है।