WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Uma Bharti Against Cruise : उमा भारती ने कहा ‘क्रूज चलाने की सोच को जड़ से उखाड़ फेकेंगे!’

लगातार 6 ट्वीट करके इन आइडिए के लिए अफसरों को निशाने पर लिया!

1278
WhatsApp Image 2023 07 17 At 20.37.11

Uma Bharti Against Cruise : उमा भारती ने कहा ‘क्रूज चलाने की सोच को जड़ से उखाड़ फेकेंगे!’

देखिए पूर्व मुख्यमंत्री के ट्वीट

Bhopal : मध्य प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती हमेशा ही किसी न किसी मुद्दे को लेकर चर्चा में रहती है। इस बार उन्होंने नर्मदा में क्रूज चलाने को लेकर मोर्चा खोल दिया। उन्होंने लगातार 6 ट्वीट करके अफसरों निशाने पर लिया है। उमा भारती ने नर्मदा में क्रूज चलाने के प्रस्ताव पर कड़ी आपत्ति जताई। अब तक अवैध शराब के मुद्दे पर शिवराज सरकार की मुसीबतें बढ़ाती रहीं भाजपा नेता ने अब नर्मदा नदी में क्रूज चलाने के प्रस्ताव पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

उमा ने ट्वीट में लिखा कि नर्मदा नदी को अवैध खनन ने आधा निगल लिया। हम क्रूज चलाने की सोच को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। उमा भारती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज मैंने एक समाचार पत्र में खबर पढी कि गंगा जी की तरह ही नर्मदा जी में भी पर्यटकों के मनोरंजन के लिए क्रूज चलाने पर विचार हो रहा है। गंगा जी में सनातन काल से ही यातायात होता रहा है, किंतु नर्मदा मैया एक मात्र धारा हैं जिनकी परिक्रमा होती है, क्योंकि नर्मदा जी साक्षात शिव हैं जो कि धारा के रूप में बहते हैं। नर्मदा जी में सिंचाई, गौ पालन तथा परिक्रमा का सतोगुण पर्यटन संभव है।

उमा भारती ने अपने ट्वीट में यह भी लिखा कि क्रूज चलाने की सोच को तो जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। क्योंकि, नर्मदा जी सतोगुणी तरीके से भी बहुत रोजगार देती रही हैं तथा देती रहेगी। आधा तो, अवैध खनन ने ही नर्मदा जी को निगल लिया अब और रही सही कसर क्या क्रूज से भी पूरी कर देंगे। यह विचार हमारा हो ही नहीं सकता, अगर यह कुविचार कुछ अधिकारियों के दिमाग में आया है, तो इस सोच को ही हम जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। आपको याद होगा कि दिग्विजय सिंह जी की सरकार के समय पर खजुराहो में भी हमने कैसीनो शुरू ही नहीं होने दिए थे।

केंद्र की क्रूज चलाने की तैयारी
जबकि, उमा भारती इच्छा के विरुद्ध केंद्र सरकार ने 10 राज्यों से गुजरने वाली चार प्रसिद्ध नदियों में क्रूज चलाने की तैयारी की है। ये नदियां हैं मप्र की नर्मदा, महानदी, कावेरी और गोदावरी। इन चारों नदियां कुल लंबाई 4407 किमी हैं। सरकार इनमें गंगा विलास क्रूज की तर्ज पर लग्जरी परिवहन सेवा शुरू करना चाहती है। ये नदियां जिन शहरों से गुजरती हैं, वहां धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों की एक समृद्ध श्रृंखला है। यहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं।

मिनिस्ट्री ऑफ पोर्ट्स, शिपिंग एंड वाटरवेज इसके लिए रिवर और सी क्रूज सेक्टर में काम करने वाले उद्योगपतियों से बातचीत कर ही है। यदि वे सहमत होते हैं तो इस साल के आखिर तक इन नदियों में क्रूज शुरू हो जाएगा। मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि गंगा विलास क्रूज चलाने वाली कंपनी अंतरा लग्जरी रिवर क्रूज के अलावा कुछ दूसरी विदेशी क्रूज कंपनियां इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखा सकती हैं। इसलिए संभावनाएं तलाशी जा रही है। ऐसे में उमा भारती के ये ट्वीट क्या रंग लाते हैं, ये देखना है।