WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Uma Bharti Bid Farewell : उमा भारती ने समर्थकों से विदाई ली, अब भोपाल नहीं आएंगी!

उमा भारती की बात पर विश्वास करने वाले कम, लोगों ने कहा ये इमोशनल ब्लैक मैलिंग!

1526

Uma Bharti Bid Farewell : उमा भारती ने समर्थकों से विदाई ली, अब भोपाल नहीं आएंगी!

Bhopal : अपने बयानों से हमेशा चर्चा में बनी रहने वाली पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेत्री उमा भारती लगता है राजनीति छोड़ रही हैं। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा ‘मैं यहां अंतिम बार मिल रही हूं। यह मेरी आपसे अंतिम विदाई है। 17 से 22 जनवरी तक अयोध्या में रहूंगी। इसके बाद अपने गांव में रहूंगी। मुझे लग रहा है, शायद सबसे अंतिम बार मिलना हो रहा है।’ लेकिन, किसी को इस बात पर विश्वास नहीं है। इसे इमोशनल ब्लैक मैलिंग मनाने वाले भी कम नहीं है।

रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपने आवास पर अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए भावुक अंदाज में ये बात कहीं।

उमा भारती ने उनका साथ देने वालों को बुलाकर सम्मान भी किया। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसी एक के प्रयास से रामराज्य नहीं आएगा। सबको साथ आना होगा। राम मंदिर के आमंत्रण को अस्वीकार करने की कांग्रेस की रणनीति पर कहा कि कांग्रेस ने अशोभनीय कृत्य किया है। राम के नाम पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को पाक अधिकृत कश्मीर या फिर अयोध्या से यात्रा शुरू करनी चाहिए थी। इमरजेंसी लगाने वालों ने अन्याय जनता के साथ किया था।

 

इमोशनल ब्लैक मैलिंग का तरीका

उमा भारती का जन्म टीकमगढ़ जिले के डुंडा गांव में हुआ। उनकी शिक्षा छठी कक्षा तक हुई। उनकी घोषणा का आशय यह है कि अब वे गांव में ही रहेंगी। लेकिन, उमा भारती की इस घोषणा पर कम ही विश्वास किया जा रहा है। नेताओं और लोगों का कहना है कि इमोशनल ब्लैक मैलिंग करना उनकी आदत रही है। राजनीति के बदले हालात में उनको ज्यादा भाव नहीं मिल रहा इसलिए सबका ध्यान आकर्षित करने के लिए उन्होंने यदि शिगूफा बनाया है।