WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Uma Bharti : शराबबंदी को लेकर उमा भारती 14 फ़रवरी से फिर सक्रिय

'पार्टी जिस राज्य की जिम्मेदारी देगी, वहां जाकर चुनाव प्रचार करुँगी'

1293
TRaisen's Shiva Temple Will Not Openweet

Orcha : मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती आज अल्प प्रवास पर भगवान रामराजा सरकार की नगरी ओरछा पहुंची। उन्होंने भगवान रामराजा सरकार के दर्शन किए। दर्शन के बाद पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए उमा भारती ने शराबबंदी को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि 14 फरवरी को यज्ञ समाप्ति के बाद मैं शराबबंदी पर खुलकर बोलूंगी और पूरी तरह इसी काम में लगूंगी।

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हवन समाप्ति के बाद पार्टी जहां की जिम्मेदारी देगी, उस राज्य में जाकर चुनाव प्रचार करूंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और पूर्ण बहुमत से बनेगी। समाजवादी पार्टी और बसपा पर आरोप लगाते हुए उमा भारती ने कहा कि सपा और बसपा ने भयानक भ्रष्टाचार और गुंडई की, जिसे उत्तर प्रदेश की जनता कभी भुला नहीं सकती।

भाजपा छोड़ रहे मंत्रियों और विधायकों के जाने पर उमा भारती ने कहा कि इससे पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि, जनता बीजेपी मय हो गई है। जिस तरह से आजादी के बाद कांग्रेस की सरकार 30 से 32 वर्ष जीतती रही! उस समय लोग व्यक्ति को नहीं देखते थे, सिर्फ पार्टी को देखते थे उसी तरह 2014 के बाद नई आजादी मिली है। लोग बीजेपी मय हो चुके हैं और भारतीय जनता पार्टी के अलावा कोई भी पार्टी किसी भी प्रदेश में नहीं आ सकती।