WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

नशामुक्ति अभियान शुरू होने के बाद उमा भारती का सोशल मीडिया पर संवाद

706
TRaisen's Shiva Temple Will Not Openweet

नशामुक्ति अभियान शुरू होने के बाद उमा भारती का सोशल मीडिया पर संवाद

भोपाल
प्रदेश में दो अक्टूबर को गांधी जयंती से नशा मुक्ति अभियान के शुरू होने के बाद शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती प्रदेश के नागरिकों से सोशल मीडिया के जरिये संवाद करने वाली हैं। वे सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफार्म पर अपनी बात रखने के साथ उनसे पूछे जाने वाले सवालों के जवाब भी देंगी।
नशे के विरुद्ध अभियान शुरू कर चुकीं उमा भारती ने दो अक्टूबर को राज्य शासन की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में हुए कार्यक्रम में शामिल होने के साथ अपने अभियान को जारी रखने का भी ऐलान सोशल मीडिया के जरिये किया था। उन्होंने इसी के चलते अभियान से जुड़े लोगों के साथ गांधी प्रतिमा तक पदयात्रा निकाली थी और फिर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। इसके बाद अब वे अपनी नई रणनीति का खुलासा कर सकती हैं। इसी के चलते उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये संवाद का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि शराब के विरुद्ध अभियान चला रहीं उमा भारती निवाड़ी भोपाल समेत अनेक शहरों में शराबबंदी को लेकर अपने अभियान के आधार पर विरोध जता चुकी हैं। भोपाल में तो जिस दुकान पर उन्होंने पत्थर फेंके थे, उसे बंद करने के आदेश जारी हुए हैं पर एक माह बाद भी दुकान का संचालन यथावत जारी है।