WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

पंचतत्व में विलीन उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा,मुख्यमंत्री ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं

1857
WhatsApp Image 2025 09 07 At 20.09.02

पंचतत्व में विलीन उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा,मुख्यमंत्री ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं

Ujjain: शनिवार शाम को उज्जैन शिप्रा नदी में कार गिरने वाले हादसे में रविवार सुबह उन्हेल थाना प्रभारी SI अशोक शर्मा का शव बरामद कर लिया गया था।

रविवार शाम को उज्जैन चक्रतीर्थ पर उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई, जिसमें ADG उमेश जोगा, DIG नवनीत भसीन, SP प्रदीप शर्मा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पुलिस महकमा मौजूद रहा।

इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, समाजजन और पुलिस मित्रों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। हादसे में अभी दो अन्य पुलिसकर्मी और गिरी कार का पता नहीं चल पाया है, जिनकी तलाश जारी है।पूरे शहर में उनके साहस और समर्पण को याद किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन में ड्यूटी के दौरान क्षिप्रा नदी में वाहन गिरने से हुई दुर्घटना में उन्हेल के थाना प्रभारी श्री अशोक शर्मा का असामयिक निधन हृदय विदारक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिजन के प्रति अपनी गहन संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति और परिजन को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस वाहन दुर्घटना में लापता पुलिसकर्मी श्री मदनलाल निनामा एवं सुश्री आरती पाल के लिए सर्च ऑपरेशन तेजी से जारी है।