WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को एक साल के लिए मिला चौथा सेवा विस्तार

905
WhatsApp Image 2023 08 05 At 9.40.45 AM

केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को एक साल के लिए मिला चौथा सेवा विस्तार

नई दिल्ली: केंद्र सरकार में वरिष्ठ अधिकारियों को सेवा विस्तार देने का सिलसिला जारी है। जहां कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गौबा को तीसरी बार 1 साल का सेवा विस्तार दिया गया वही कल केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को चौथी बार 1 साल का सेवा विस्तार प्रदान कर दिया गया है।

इस संबंध में कार्मिक मंत्रालय द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। अजय कुमार असम मेघालय कैडर के 1984 बैच के IAS अधिकारी हैं।

भल्ला को अगस्त 2019 में पहली बार केंद्रीय गृह सचिव नियुक्त किया गया था। भल्ला को 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर नवंबर 2020 में सेवानिवृत्त होना था। उनका कार्यकाल पहली बार 17 अक्टूबर 2020 को और फिर दूसरा कार्यकाल 2021 और तीसरा कार्यकाल 2022 और अब चौथा कार्यकाल 2023 में बढ़ाया गया है।

 

चौथे कार्यकाल से संबंधित आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने भल्ला की सेवा को 22 अगस्त 2023 से आगे 1 साल की अवधि के लिए यानी 22 अगस्त 2024 तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। नवीनतम सेवा विस्तार से भल्ला अब अगले साल की शुरुआत में होने वाले आम चुनावों के दौरान भी इसी पद पर बने रहेंगे।

बता दें कि कल ही केंद्र सरकार ने कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को तीसरी बार 1 साल का सेवा विस्तार दिया था।