WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे बागेश्वर धाम, बेटियों का विवाह हो और मामा न आए ऐसा नहीं हो सकता

828
WhatsApp Image 2025 02 20 At 19.46.05

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे बागेश्वर धाम, बेटियों का विवाह हो और मामा न आए ऐसा नहीं हो सकता

राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सभी बेटियों के मामा के रूप में पहचान बनाने वाले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को बागेश्वर धाम पहुंचकर बालाजी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने बालाजी का आशीर्वाद लेने के बाद महाराज श्री का भी आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात उन्होंने समूचे आयोजन के संबंध में महाराज श्री से चर्चा की।

बुंदेलखंड के इस अनूठे आयोजन पर उन्होंने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि महाराज श्री ने जो बीड़ा उठाया है वह जनकल्याण का है और इस तरह का आयोजन समाज को जोड़ने का काम करता है। शिवराज नेकहा कि बेटियों का विवाह हो और मामा न आए ऐसा नहीं हो सकता।