WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

रीवा में अनोखा मामला: एक बकरे के दो दावेदार, बेजुबान बकरा भी थाने पहुंचा

बकरे के असली मालिक की तलाश जारी

1870
WhatsApp Image 2023 06 30 At 11.56.53 696x391

रीवा में अनोखा मामला: एक बकरे के दो दावेदार, बेजुबान बकरा भी थाने पहुंचा

रीवा: जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां पर एक बकरे के दो दावेदार सामने आ गए। इसी के चलते मामला थाने तक पहुंच गया और दो दावेदारों की लड़ाई के बीच बेजुबान बकरा भी थाने पहुंच गया। मामले को निपटाने पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। फिलहाल पुलिस ने बकरे को थाने में बांध दिया है और उसके असली मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

देखिए वीडियो-

29 जून गुरुवार को पूरे देश में बकरीद का त्योहार मनाया गया जिसमें बकरे की कुर्बानी का विशेष महत्व होता है लेकिन रीवा में बकरीद से एक दिन पहले ही बकरा विवाद हो गया। बकरा विवाद संजय खान और शाहरूख खान के बीच हुआ है।

देखिए वीडियो-

एक बकरे पर दो लोग अपना मालिकाना हक जता रहे हैं। दोनों ही पक्ष सिविल लाइन थाने पहुंच गए हैं और बकरे का मालिक होने की अपनी अपनी दलील दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने दो पक्षों की बाते सुनकर बकरे को थाने में ही रख लिया है और अब बकरे के असली मालिक की पहचान में जुट गई है।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, संजय खान (बकरे का दावेदार)-

दरअसल बकरे का खुद को असली मालिक बताने वाले रीवा के पदमधर कालोनी निवासी संजय खान का कहना है कि उनका बकरा 7-8 माह पहले चोरी हो गया था जो की यही बकरा है चूंकि उन्होंने बकरे को बचपन से पाला था इसलिए वो उसे अच्छी तरह से पहचानते हैं साथ ही उनके पास फोटो भी है। तो वही दूसरा पक्ष जो की वर्तमान में बकरे का मालिक है, शाहरुख खान जो रीवा के ही घोघर मोहल्ले में रहते हैं उनका कहना है कि उसने एक साल पहले बकरे को 15 हजार रूपये में खरीदा था और तभी से वो उसे पाल रहा है।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, शाहरूख खान (बकरे का दावेदार)-

फिलहाल विवाद बढ़ता देख पुलिस ने बकरे को अपनी अभिरक्षा में रख लिया है और दोनो पक्षों से बकरे के सम्बन्ध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस अभी तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है यानि कि बकरे का मालिक अभी गुमनाम है। पुलिस की मानें तो जो भी पक्ष बकरे सम्बंधित उचित दस्तावेज या अन्य जानकारी देगा जिससे यह साबित हो सके कि असली मालिक वो है उसे बकरा सौंप दिया जाएगा। फिलहाल बकरे के असली मालिक की तलाश जारी है।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, हितेंद्रनाथ शर्मा (सिविल लाइन, थाना प्रभारी)-