WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

अनूठा आयोजन-विक्रमोत्सव 2079 के शुभारंभ की पूर्व संध्या पर वैदिक मंत्रों की अंत्याक्षरी

1705
WhatsApp Image 2022 03 28 At 4.22.38 PM 2 696x464

उज्जैन से अजेंद्र त्रिवेदी की रिपोर्ट

Ujjain News: विगत 17 वर्षो से विक्रमोत्सव के इस दिव्य आयोजन में संस्कृति मंत्रालय भोपाल एवम संस्था अनुष्ठान मण्डपम ज्योतिष अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष भी वैदिक मंत्र अंत्याक्षरी का आयोजन पीपलीनाका रोड स्थित बाबा गुमानदेव हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित किया ग़या।

संस्था अध्यक्ष ज्योतिष पं चन्दन श्यामनारायण व्यास ने बताया कि विक्रमोत्सव के अंतर्गत शुक्ल यजुर्वेद संहिता के मन्त्रों  पर आधारित मन्त्रों की अंत्याक्षरी का दिव्य आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2022 03 28 at 4.22.38 PM

जिसमे शहर के सभी प्रमुख वैदिक विद्यालय के छात्र सहभगिता की सर्व प्रथम बाबा गुमानदेव हनुमानजी महाराज का पूजन कर सभी वैदिक आचार्याओं एवं छात्रों के साथ अतिथियों ने भी बाबा गुमानदेव हनुमान जी का पूजन कर मंत्रांजली अर्पित की। पश्चात अतिथि द्वारा वेद का पूजन एवम दीप प्रज्वलन कर एवं पं श्यामनारायण जी व्यास के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

 

कार्यक्रम में स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया जिसमें इंदौर से विशेष रूप से पधारी बाल कलाकार जयत्रा दवे ने नील सरस्वती स्तोत्र पर मन मोहक कथक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पावन सानिध्य प्राप्त हुआ प्रसिद्ध जीवन प्रबंधन गुरु पं विजय शंकर जी मेहता का। अध्यक्षता महर्षि पाणिनी संस्कृत वैदिक विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो विजय कुमार जी ने की।

WhatsApp Image 2022 03 28 at 4.22.38 PM 1

मुख्य अथिति उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव जी रहे। सारस्वत अथिति प्रो बाल कृष्ण जी शर्मा पूर्व कुलपति विक्रम विश्व विद्यालय विशिष्ट स्थिति के रूप में विक्रमादित्य शोध पीठ के निदेशक श्री राम तिवारी जी एवम कालिदास अकादमी के प्रभारी निदेशक डॉ संतोष पांड्या जी रहे।

प्रतियोगिता में विजेता टीम को नगद राशि पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र भेंट किया गया। साथ ही सभी प्रमुख वैदिक आचार्यों का भी सम्मान भी किया गया।

इसी के साथ ब्रह्मलीन प्रसिद्ध ज्योतिषआचार्य पं श्याम नारायण जी व्यास की प्रथम पुण्य तिथि पर आयोजित सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रसिद्ध जीवन प्रबंधन गुरु पं विजय शंकर मेहता जी को तुलसी मानस सम्मान एवम उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव जी को अवंतिका गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया।