WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

UP Elections : पहले चरण के लिए BJP ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, क्या MP के नेताओं को इग्नोर किया गया?

अजय सिंह टैनी को भी सूची में जगह नहीं मिली  

1177
Pachmarhi
Election

New Delhi : भाजपा ने UP विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय सिंह टैनी को सूची में जगह नहीं मिली जिनके बेटे के कारण बड़ा विवाद हुआ था।

मध्यप्रदेश से किसी नेता का नाम नहीं है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का नाम भी पहली सूची से नदारद है। जबकि, इन नेताओं ने पश्चिम बंगाल चुनाव में धुंआधार प्रचार किया था।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने स्टार प्रचारकों की यह सूची UP विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए तैयार की है। इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, UP बीजेपी के प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह, UP प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह के नाम है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी CM दिनेश शर्मा, संजीव बालयान के नाम भी है।

WhatsApp Image 2022 01 19 at 1.24.40 AM

सूची में जसवंत सैनी, सांसद हेमा मालिनी, अशोक कटारिया, सुरेंद्र नागर, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह और चौधरी भूपेंद्र सिंह का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में है। बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में बीएल वर्मा, राजवीर सिंह ‘राजू भैया’, एसपी सिंह बघेल भी शामिल हैं।