WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

UPSC CSE Result: राज्य प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी के बेटे को मिली 158वीं रैंक, बनेंगे IPS 

692

UPSC CSE Result: राज्य प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी के बेटे को मिली 158वीं रैंक, बनेंगे IPS 

भोपाल: मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी कमलेश कुमार पांडेय के पुत्र अनिंद्य को प्रतिष्ठित यूपीएससी परीक्षा के परिणाम में 158 रैंक मिली है। अनिंद्य का चयन पिछले साल भारतीय राजस्व सेवा में हुआ था जिसके लिए वह अभी प्रशिक्षणरत थे। प्रशिक्षण के दौरान ही उन्होंने इस साल फिर से यूपीएससी की परीक्षा दी थी और इस बार उन्हें 158 भी रैंक मिली है। इसके आधार पर उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा में होगा।

राज्य प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी कमलेश कुमार पांडेय मध्य प्रदेश में दतिया, रीवा,सतना, सीधी आदि जिले में पदस्थ रहे है। वह सीधी से रिटायर हुए।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के निवासी अनिंद्य की स्नातक की शिक्षा इविंग क्रिस्चियन कॉलेज, इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हुई है। स्नातक परीक्षा बीए उत्तीर्ण करने के बाद देश में कोरोना महामारी के चलते उन्होंने इग्नू में एमए पॉलिटिकल साइंस में एडमिशन लिया और एमए पूर्ण करने के उपरांत इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ही विधि स्नातक कोर्स पूर्ण किया।

उनके द्वारा जेआरएफ परीक्षा भी उत्तीर्ण की गई थी।

यूपीएससी परीक्षा में यह उनका 4था प्रयास था।

इस वर्ष की मेरिट के आधार पर आईपीएस का पद मिल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले साल तीसरे प्रयास में भी उनका चयन हुआ था और मेरिट के आधार पर आईआरएस में चयन हुआ था। वर्तमान में उनका प्रशिक्षण चल रहा था।