WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

UPSC IAS Free Coaching:सोनू सूद ने IAS की तैयारी करने वालों के लिए शुरू की फ्री ऑनलाइन कोचिंग

1135

UPSC IAS Free Coaching:सोनू सूद ने IAS की तैयारी करने वालों के लिए शुरू की फ्री ऑनलाइन कोचिंग

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर हे युवाओं के लिए फ्री कोचिंग शुरू करने जा रहे हैं। सोनू सूद एक भारतीय मॉडल और अभिनेता हैं जो हिन्दी, तेलुगू कन्नड़ और तमिल फ़िल्मों में अभिनय करते हैं। वो मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता के प्रतियोगी भी रहे हैं, वो अपोलो टायर्स, एयरटेल आदि विज्ञापनों में भी काम करते हैंअभिनेता ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट कर यह जानकारी दी। सोनू सूद ने लिखा- ‘चलो मिलकर नया भारत बनाते हैं। संभवम 22-23 की शुरुआत। आईएएस परीक्षा के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग।’ उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा- ‘करनी है आईएएस की तैयारी, हम लेंगे आपकी जिम्मेदारी।’ सोनू सूद का चैरिटी फाउंडेशन डिवाइन इंडिया यूथ इनिशिएटिव ( DIYA ) के साथ मिलकर यह कोचिंग चला रहा है।

इस कोचिंग में एडमिशन के लिये 25 सितंबर 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं। सोनू सूद की इस कोचिंग में स्टूडेंट्स को ऑनलाइन मोड से कोचिंग दी जाएगा। इसके अलावा स्टूडेंट्स को पर्सनालिटी डेवलपमेंट के टिप्स भी दिए जाएंगे। फाउंडेशन की ओर से छात्रों को स्कॉलरशिप भी दी जाएगी।

कैसे करें आवेदन 
1- आवेदन के लिए soodcharityfoundation.org पर जाना होगा।
2- दिशानिर्देश पढ़कर Apply Now के लिंक पर क्लिक करें।
3- एक गूगल फॉर्म खुलेगा। यह फॉर्म हिंदी या इंग्लिश किसी में भरा जा सकता है।
4- फॉर्म में दो सेक्शन होंगे। सेक्शन 1 में पर्सनल  एंड एकेडमिक डिटेल्स डालनी होगी। सेक्शन 2  में पेमेंट करनी होगी। 50 रुपये आवेदन फीस देनी होगी। ये फीस नॉन-रिफंडेबल होगी।
5- चयन एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होगा।
6- आर्थिक रुप से कमजोर विद्यार्थियों को इस कोचिंग में एडमिशन के लिये प्रेफरेंस दिया जाएगा।
7- उम्मीदवारों से बाद में उनके एकेडमिक व इनकम संबंधी  डॉक्यूमेंट्स मांगे जाएंगे।