WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

उत्तरकाशी: खराब मौसम में उलझे ट्रेकर्स, 9 की मौत, 8 का रेस्क्यू

748

उत्तरकाशी: खराब मौसम में उलझे ट्रेकर्स, 9 की मौत, 8 का रेस्क्यू

 

सहस्त्रताल ट्रैक पर पांच और ट्रैकर्स की मौत हो गई। मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। वर्ष 2022 में हुए निम के द्रौपदी का डांडा हिमस्खलन हादसे के बाद दूसरा बड़ा हादसा

र्नाटक ट्रेकिंग एसोसिएशन का 22 सदस्सीय ट्रेकिंग दल उत्तरकाशी के सिल्ला गांव से 29 मई को सहस्त्रताल के लिए रवाना हुआ था. भटवाड़ी मल्ला-सिल्ला-कुशकल्याण-सहस्त्रताल की ट्रेकिंग पर गए 9 ट्रेकरों मौत हो चुकी है.

13 ट्रेकर गंभीर रूप से बीमार हैं. वन विभाग के दस सदस्यों की रेकी व रेस्क्यू टीम सिल्ला गांव से 8 लोगों को रेस्क्यू कर देहरादून के हेलिपैड ले आए हैं. और दो ट्रेक्टरों को रेस्‍क्‍यू कर उत्तरकाशी के नटीण हेली पैड पर लाया जा रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार सिल्ला-कुशकल्याण-सहस्त्रताल ट्रैक पर एक 22 सदस्यीय ट्रैकिंग दल जिसमें कनार्टक के 18 सदस्य एवं महाराष्ट्र का एक सदस्य और तीन स्थानीय गाईड शामिल थे, को गत 29 मई को सहस्त्रताल के ट्रैकिंग अभियान पर रवाना करवाया गया था. इस ट्रैकिंग दल को आगामी 7 जून तक वापस लौटना था. इसी दौरान मंगलवार को अंतिम शिविर से सहस्त्रताल पहुंचने के दौरान मौसम खराब होने से यह दल रास्ता भटक गया. सम्बन्धित ट्रैकिंग एजेंसी ने खोजबीन करने पर इस दल के 9 सदस्यों की मृत्यु होने की सूचना देते हुए ट्रैक में फंसे अन्य 13 सदस्यों का शीघ्र रेस्क्यू किये जाने का अनुरोध किया.

4 People Burnt Alive: कार में लगी आग,4 लोग जिंदा जले

वायु सेना कर रही रेस्क्यू में मदद
जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी को खोज एवं बचाव अभियान के पर्यवेक्षण और इसमें शामिल विभिन्न एजेंसियों के मध्य बेहतर समन्वय बनाये रखने की जिम्मेदारी सौंपी है. प्रशासन ने वायु सेना से भी फंसे ट्रेकर्स के सर्च और रेस्क्यू हेतु अनुरोध किया था. इसे देखते हुए मातली व हरसिल सहित अन्य हेलीपैड पर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किये गए. प्राप्त सूचना के अनुसार वायु सेना की हेली सर्च एवं रेस्क्यू टीम अभियान में शामिल है.

वायु सेना के दो चेतक हेलिकॉप्टर कर रहे रेस्क्यू
कंट्रोल रूम को मिली जानकारी के अनुसार टेहरी जिला प्रशासन द्वारा भी हैली रेस्क्यू हेतु अरदंगी हैलीपेड को अलर्ट मोड पर रखा गया. जहां पर एम्बुलेंस टीम व पुलिस की टीम तैनात की गई. खोज बचाव हेतु जनपद टिहरी से भी वन विभाग, एसडीआरएफ पुलिस व स्थानीय लोगों की टीम गई थी. सहस्त्रताल ट्रेक रुट पर फंसे ट्रैकर्स को निकालने के लिए वायु सेवा भी सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहे हैं. जिला प्रशासन के अनुरोध पर वायु सेना के दो चेतक हेलीकॉप्टर अभियान में लगाये गए हैं.

पेट्रोल पंप संचालक से लूट का मामला निकला मनगढत, आरोपी ने रची थी लूट की झुठी कहानी!