WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Valid Colonies Certificate : 100 कॉलोनियों के वैध होने के प्रमाण पत्र CM सौंपेंगे!

23 मई को कॉलोनियों के रहवासी संघ को ऑनलाइन वैध कॉलोनी का अधिकार पत्र सौपेंगे!

2216
WhatsApp Image 2023 05 20 At 20.04.52 696x394

Valid Colonies Certificate : 100 कॉलोनियों के वैध होने के प्रमाण पत्र CM सौंपेंगे!

Indore : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुसार नगर निगम ने शहर की 100 अवैध कालोनियों को वैध करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। 23 मई को मुख्यमंत्री कॉलोनियों के रहवासी संघ को ऑनलाइन जुड़कर वैध कॉलोनी का अधिकार पत्र सौपेंगे।

सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग प्रभारी राजेश उदावत ने बताया कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव और आयुक्त हर्षिता सिंह ने शहर की 100 से अधिक अनाधिकृत (अवैध) कॉलोनियों में नागरिक अधोसंरचना प्रदाय करने के संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए सिटी बस ऑफिस में बैठक ली गई।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, महापौर पुष्यमित्र भार्गव-

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहर की अवैध कॉलोनियों को वैध करने की घोषणा कई बार की। लेकिन, इन अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए नगर निगम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्योंकि, शहर के भूमाफियाओं ने कई अवैध कॉलोनियां बसाई है। इन्हें कानूनन वैध करने में समस्या आ रही थी। इसके लिए प्रदेश शासन के कई नियमों को शिथिल भी किया गया।

इसके बाद नगर निगम पहले चरण में शहर की 100 अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। 23 मई को एक आयोजन करके रहवासी संघ को आमंत्रित किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री ऑनलाइन भाग लेंगे और उन्हें कॉलोनी वैध होने का प्रमाण पत्र डिजिटल माध्यम से सौंपेंगे। साथ ही शहर की अन्य अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया भी नगर निगम द्वारा जल्द पूरी कर ली जाएगी।

देखिए बैठक का वीडियो-

बैठक में महापौर परिषद सदस्य (MIC) राजेश उदावत, अपर आयुक्त मनोज पाठक, अभय राजनगांवकर, कॉलोनी सेल विभाग के अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश नगर पालिका (कॉलोनी विकास) नियम, 2021 के क्रम में शासन के प्रावधानों के तहत मुख्यमंत्री की मंशानुसार नगरीय निकाय क्षेत्र तहत 100 अनाधिकृत (अवैध) कॉलोनियों में नागरिक अधोसंरचना प्रदाय किए जाने संबंधी कार्यवाही नगर पालिक निगम ने पूरी कर ली है।

इस कार्यवाही में कॉलोनी के मानचित्र को भी अंतिम रूप दिया गया। नगरीय सीमा में स्थित 100 अनाधिकृत (अवैध) कॉलोनियों में भवन अनुझा, जल संयोजन, विद्युत संयोजन दिए जाने संबंधी कार्यवाही का 23 मई को प्रातः 10 बजे रविन्द्र नाट्य सभागृह में समस्त रहवासी गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में शुभारंभ किया जाएगा।