WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

VD Sharma : भाजपा के MP संगठन में महिलाओं की सहभागिता 33% से ऊपर होगी!

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया से चर्चा में घोषणा की!

1003
WhatsApp Image 2023 03 17 At 2.30.09 PM 696x387

VD Sharma : भाजपा के MP संगठन में महिलाओं की सहभागिता 33% से ऊपर होगी!

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : प्रदेश की शिवराज सरकार के महिला उत्थान के लिए चलाए जा रहे कार्यों का असर अब संगठन में भी दिखाई देगा। संगठन में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा होगी। उन्हें अधिक से अधिक संगठन में भागीदार बनाया जाएगा। कांग्रेस और झूठ एक दूसरे के पर्याय हैं। विदेशों में राहुल गांधी द्वारा जो दुष्प्रचार किया जा रहा है, इस पर उन्हें देश से माफी मांगना पड़ेगी। धार जिले में सामूहिक विवाह में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियो पर कार्रवाई होगी। ये बातें प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कही।

उन्होंने कहा कि इस बार हमने निर्णय किया है कि पन्ना समिति, बूथ समिति से लेकर सभी में महिलाओं का प्रजेंटेशन 33% से ऊपर रखा जाएगा। हमने इसके लिए फोकस किया है। हमारी सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है, तो इस दिशा में संगठन ने भी प्रभावी कदम उठाया है। देश में प्रधानमंत्री के प्रति जनता का विश्वास है। वीडी शर्मा ने कहा कि आपने देखा होगा रूस और यूक्रेन के युद्ध में बड़े ताकतवर देश के प्रधानमंत्री, अमेरिका के राष्ट्रपति कहते है कि कोई इसका समाधान निकाल सकता है, तो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही निकाल सकते है।

मीडिया के मित्र रोज देख रहे होंगे कि पाकिस्तान के अंदर हाहाकार मची है। पाकिस्तान के जो हालात बने है, उन्हें देखकर पाकिस्तान का नौजवान कह रहा है कि हमारे पास भी मोदी होते तो हमारी हालात आज जैसी नहीं बनती। इतना विश्वास देश में, दुनिया में हमारे नेतृत्व पर है यह हमारे लिए गर्व की बात है। हमारा प्रधानमंत्री दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है। उनके प्रति जनता का इतना विश्वास देश और दुनिया के अंदर है, ये हमारी ताकत है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आज भारतीय जनता पार्टी ‘लाडली बहना योजना’ का ऐतिहासिक कदम उठा रही है। लाडली लक्ष्मी भी उसी अभियान का हिस्सा है, जो समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाएगा। आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार वो काम कर रही है, जो कांग्रेस की सरकार ने कभी नहीं किया। उसने हर गरीब के हक और अधिकार को छीनने का काम किया।

मुझे इस बात पर कड़ी आपत्ति है, और हमारा दुर्भाग्य है कि प्रदेश में ऐसे लोग जो इस मध्य प्रदेश को अस्थिर करना चाहते हैं। झूठ और छल कपट की राजनीति करना, मैं तो कहता हूं कि कांग्रेस और झूठ एक दूसरे के पर्याय बन गए है। राहुल गांधी विदेश जाकर जिस प्रकार भारत को बदनाम करने का काम करते है, वे झूठ बोल रहे है कि मुझे बोलने नहीं दिया जाता। मैं और हमारे सांसद प्रत्यक्षदर्शी है कि 50 मिनट तक सबको बोलने का अवसर मिल रहा है। उस पर भी आप कह रहे है कि हमें बोलने का अवसर नहीं दिया जा रहा। शर्म आना चाहिए आपको! राहुल गांधी को देश से माफ़ी मांगना पड़ेगी।

कांग्रेस में 24 घंटे झूठ पर काम चलता है। मोदी के नेतृत्व में देश जिस प्रकार से समाज के हर वर्ग को साथ लेकर सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर जो काम कर रहा है, वहां कांग्रेस के झूठ से न प्रदेश चलेगा और न देश चलेगा। जनता के सामने कांग्रेस एक्सपोज हो गई है, कांग्रेस अस्तित्व खो रही है। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे लोग दिनभर झूठ बोलते है।