WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

VDO With Notes : भाजपा नेता का नोटों की गड्डियों के साथ VIDEO वायरल! 

किस बात के, किस काम के पैसे लिए गए, इसमें गफलत!

1959
WhatsApp Image 2023 01 12 At 5.05.33 PM 696x473

Kanad (Agar Malwa) : कानड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष का नोटों की गडि्डयों के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर मंडल अध्यक्ष के 5 लाख रुपए की रिश्वत लेने की चर्चा हो रही है। ये वीडियो कांग्रेस ने ट्वीट भी किया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कानड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश गोयल 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियां लेते हुए दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि आगर के अरनीखेड़ा के रहने वाले अजय नायक पिता बनेसिंह बंजारा की पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस केस से बचाने के लिए उसने भाजपा नेता राजेश गोयल से बात की थी। राजेश ने अजय से ससुराल पक्ष को देने के लिए 5 लाख रुपए की मांग की। उसने राजेश को पहले 1 लाख 50 हजार रुपए दिए। इसके बाद बचे हुए रुपए भी दे दिए। इसके अलावा राजेश ने 75 हजार रुपए और मांगे। इस पर अजय और राजेश में विवाद हो गया।

अजय ने बताया कि उसने पार्टी के ही किसी वरिष्ठ नेता से फोन पर राजेश की शिकायत की थी। वरिष्ठ नेता और अजय के बीच हुई बात का ऑडियो भी वायरल हुआ था। अजय का आरोप है कि राजेश ने ससुरालवालों को रुपए दिए या नहीं, इसका भी कोई हिसाब नहीं दिया। इसके बाद भी वह और रुपयों की मांग करने लगा। अजय ने नोटरी भी बनवाकर रखी है, जिसमें मंडल अध्यक्ष द्वारा परेशान करने की बात कही है।

भाजपा के जिला अध्यक्ष चिंतामण राठौर ने इस पूरे मामले में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। उन्होंने कहा कि वायरल हुए वीडियो और ऑडियो क्लिप की जांच और दोनों पक्षों से चर्चा करने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

कांग्रेस ने हमला बोला

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अपने अकाउंट से ट्वीट कर भाजपा पर हमला बोला है। कांग्रेस ने लिखा ‘आगर में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश गोयल का पांच लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। आवेदक अजय नायक ने आरोप लगाया कि मंडल अध्यक्ष ने इनकी पत्नी की आत्महत्या मामले में पुलिस की कार्रवाई से बचाने के लिए यह राशि ली है।’