WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

वेरे मजदूर संघ का लंबित मांगों को लेकर मण्डल कार्यालय पर जंगी प्रदर्शन!

528
WhatsApp Image 2025 07 10 At 16.11.36

वेरे मजदूर संघ का लंबित मांगों को लेकर मण्डल कार्यालय पर जंगी प्रदर्शन!

Ratlam : नेशनल फेडरेशन आफ इंडियन रेलवे मेन के आव्हान पर गुरुवार को रेल कर्मचारियों एवं केन्द्रीय कर्मचारियों की विभिन्न लम्बित मांगो को लेकर सम्पूर्ण भारतीय रेलवे से सम्बन्धित संगठनों द्वारा धरना/प्रदर्शन/रैली का आयोजन किया गया। जिस पर वे.रे.म.संघ रतलाम मंडल द्वारा मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय के समक्ष दोपहर 12 से 2 बजे तक कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन किया गया।

मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने संबोधित करते हुए कहा ओल्ड पेंशन स्कीम रेल कर्मचारियों का अधिकार हैं उसे हम लेकर रहेंगे, इसके लिए सभी रेल कर्मचारियों को संगठित होकर एनपीएस/यूपीएस के खिलाफ लगातार लड़ना होगा।

सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया निम्न लम्बित मांगो के निराकरण हेतु प्रदर्शन किया गया जिनमें से प्रमुख रूप से रेलवे मे पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाए, 8वें वेतन आयोग का गठन एनएफआईआर द्वारा प्रेषित प्रस्तावों के अनुसार शीघ्र किया जाए, रेलवे मे पदों के सृजन पर लगी रोक हटाई जाए, रेलवे मे निजीकरण, निगमीकरण एवं आउट सोर्सिंग बन्द की जाए, भारतीय रेलवे की नई सम्पत्तियों हेतु पदो का सृजन किया जाए, भारतीय रेल के कर्मचारियों की कार्य स्थिति में सुधार हेतु ठोस कदम उठाए जाए, केडर रिस्ट्रक्चरिंग को शीघ्र लागु किया जाए, रेलवे बोर्ड स्तर पर डीसी/जेसीएम एवं पीएनएम में लम्बित मांगो का शीघ्र निराकरण किया जाए इसके अलावा रतलाम मंडल स्तर पर रतलाम मंडल की लोकल ट्रांसफर पाॅलिसी के आपत्तिजनक शर्तो को शीघ्र हटाया जाए, रतलाम मंडल मे खस्ताहाल रेल आवासों की मरम्मत हेतु ठोस कदम उठाया जाए।

प्रदर्शन के दौरान मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौड़, संयुक्त मंडल मंत्री चैतन्य चौधरी व बलराम बडगोत्या, सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सोलंकी, योगेश पाल व गौरव दुबे, मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम, सीडब्लूसी सदस्य गौरव संत व महेंद्र राठौर, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, शाखा सचिव संजय कुमार, गौरव ठाकुर, दीपक गुप्ता, लक्ष्मीकांत जाखड, अमित चौहान, रविराज परिहार, शाखा अध्यक्ष हिमांशु पिटारे, मनोज खरे, धीरज प्रजापति, इमरान खान, मोहित टॉक, सुमित गर्ग, कुंदन सोनर, सुनील डागर, संजय यादव, रणजीत सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे!