WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

बेंगलुरु मैढ़ ट्रस्ट द्वारा वयोवृद्ध समाजसेवी कैलाश सोनी हुए सम्मानित।

1368

बेंगलुरु मैढ़ ट्रस्ट द्वारा वयोवृद्ध समाजसेवी कैलाश सोनी हुए सम्मानित।

 

Indore : शहर के नंदा नगर स्थित पिंक फ्लावर हायर सेकेंडरी स्कूल में श्री स्वर्णकार सेवा न्यास अध्यक्ष कैलाश सोनी को बेंगलुरु मैढ़ ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया। बता दें कि यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को संगठन हेतु प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता हैं। वर्ष 2023 का सम्मान “प्रोफेसर नारायण प्रसाद मैढ़ सम्मान”, के नाम से कैलाशचंद्र सोनी (वर्मा) को ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. राधाकिशन वर्मा एवं श्रीमती उषा वर्मा (न्यासी) ने प्रदान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन अध्यक्ष जगदीश मायछ (नई दिल्ली) भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ, दीप-शिखा प्रज्वलित कर स्वागतगान से किया गया। अतिथियों का अभिनन्दन ट्रस्ट की और से शाल-श्रीफल भेंटकर जी डी सोनी ने किया। मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार मेवाड़ा समाज की और से कैलाश सोनी सिंगावदा वाले एवं अन्य सहयोगियों ने भी सम्मानित किया।

IMG 20240222 WA0062

कार्यक्रम में श्री स्वर्णकार सेवा न्यास ट्रस्ट की गतिविधियों पर ट्रस्ट सचिव अरविंद सोनी ने अपने विचार रखे। साथ ही ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. राधाकिशन वर्मा ने बेंगलुरु ट्रस्ट के क्रियाकलाप पर विशेष जानकारी दी।

IMG 20240222 WA0061

इस अवसर पर ट्रस्ट संरक्षक जी.डी.सोनी, मनोहर लाल जलोतिया, ओम प्रकाश सोनी पांचम, शंकरलाल रोड़ा, रामनाथ सनकत, मोहन लाल अग्रोया, प्रख्यात फोटोग्राफर कैलाश सोनी, श्रीमती कमला देवी सोनी, रजनीश सोनी, श्रीराम भरोसे सोनी, श्यामलाल सोनी एवं श्री अभूतपूर्व कार्यकारिणी मेवाड़ा समाज के सदस्यगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सोनी ने तथा आभार अनिल मायछ ने माना!