WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

VIDEO: लापरवाही की बिजली सप्लाई, हादसे को आमंत्रण, शहर नाले के पानी में खड़े खंबे में डाले बिजली के तार

1299
WhatsApp Image 2022 07 30 At 5.22.19 PM 696x1267

छतरपुर से राजेश चौरसिया की रिपोर्ट 

छतरपुर: जिला मुख्यालय के सागर रोड स्थित बगौता मार्ग में सरकारी स्कूल के समीप बहता यह नाला और उसमें खड़े बिजली के खंभे पानी में लहराते बिजली के तार हादसों को आमंत्रण देता नजर आ रहा है।

●विधायक निवास के पास का मामला..

यहां बिजली सप्लाई का ट्रांसफार्मर लगाया गया है जो नाले के बीचो-बीच गाड़ दिया गया, बारिश के दिनों में नाले में पानी आता है और बिजली सफ्लाई के तार इसी पानी में डूब जाते हैं। यहां तक कि सप्लाई होने वाला तार भी पानी में ही डूबा रहता है लाजमी है कि पानी में करंट आसपास भी फैल सकता है।

पूर्व में भी इस तरह की शिकायतें मिली थी परंतु बिजली विभाग में अभी तक किसी तरह की सुधार करने की कोशिश नहीं की क्षेत्र के निवासियों का मानना है कि यहां कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है। यह नाला कालांतर में व्यापक पैमाने में फैला था परंतु अतिक्रमण की चपेट में अब यह सकरा हो गया है।

बिजली खंभों की सप्लाई वार्ड क्रमांक 35 के बगौता मार्ग में है जहां पर लगा हुआ सरकारी स्कूल है, और रहवासी इलाका है बेहद गंभीर परिस्थितियां हैं समय रहते सुधार ना किया गया तो कोई अपनी घटना भी घटित हो सकती है।