WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Video Scandal in Mainpuri : मैनपुरी की बीजेपी नेत्री के बेटे के 130 अश्लील वीडियो वायरल, राजनीति चरम पर!

वीडियो में युवक को होटलों और रेस्टोरेंट में आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया!

913

Video Scandal in Mainpuri : मैनपुरी की बीजेपी नेत्री के बेटे के 130 अश्लील वीडियो वायरल, राजनीति चरम पर!

‘मीडियावाला’ के स्टेट हेड विक्रम सेन की विस्तृत खबर

Mainpuri : उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले को समाजवादी पार्टी का गढ़ कहा जाता है। यहां भाजपा को आसानी से जगह नहीं मिलती। लेकिन, फिर भी भाजपा अपनी कोशिशों में कमी नहीं रखती। इसके बावजूद भाजपा के नेता और उनके परिवार वाले कई बार ऐसे कांड कर देते हैं कि पार्टी को सफाई देते नहीं बनती। ताजा मामला मैनपुरी

शहर की भाजपा महिला मोर्चे की मंडल अध्यक्ष सीमा गुप्ता के बेटे शुभम गुप्ता का है। उनके बेटे के 130 अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे। एक साथ इतने वीडियो वायरल होने के बाद मैनपुरी की भाजपा राजनीति में हड़कंप मच गया है। जबकि, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मोर्चा संभाल लिया है। जबकि, भाजपा की महिला नेता ने कोई सफाई नहीं दी और चुप्पी साध ली। बताते हैं कि उनका फोन भी बंद है।

भाजपा भी इस मामले में चुप है।

मैनपुरी के एक प्रसिद्ध मिष्ठान भंडार के संचालक के छोटे भाई के बेटे और भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष के बेटे के इस समय सोशल मीडिया में 130 वीडियो वायरल हो रहे हैं। ये वीडियो शहर के अलग-अलग होटल, रेस्टोरेंट में बनाए गए लगते हैं। इस भाजपा महिला नेता के बेटे की शादी हो चुकी है और जिस महिला के साथ वीडियो वायरल हुए उसने पति को छोड़ दिया है।

भाजपा की महिला नेता के बेटे का उसकी पत्नी से पति की इन्हीं हरकतों के चलते विवाद चल रहा है। पिछले दिनों युवक ने पत्नी को सिगरेट से दागा तो पत्नी ने पुलिस बुला ली थी। लेकिन, राजनीति रसूख वाले परिवार का मामला होने के चलते मामला रफा-दफा कर दिया गया। बताया जा रहा है कि युवक कथित प्रेमिका के साथ वीडियो बनाकर पत्नी को दिखाता और उसे मानसिक प्रताड़ित करता था। पत्नी ने थाने में शिकायत दी है। उसने बताया है कि मेरे पति का एक महिला से अवैध संबंध है और वो उसके साथ संबंध बनाते हैं। वीडियो बनाकर मुझे दिखाते हैं। कहते हैं कि तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगी, मेरी मां भाजपा की बड़ी नेता हैं। मुझे शादी के बाद भी प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके अलावा पत्नी ने सास (भाजपा नेता) और ननद पर भी गंभीर आरोप लगाए।

आखिर किसने वायरल किए ये वीडियो

इस मामले में यह सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर 130 वीडियो एकाएक कैसे वायरल हो गए! इसे खुद युवक या उसकी प्रेमिका ने वायरल किया है या फिर किसी अन्य ने। इसे लेकर भी आश्चर्यजनक आरोप सामने आया कि शुभम गुप्ता की पत्नी, उसकी बहन और बहनोई ने ये वीडियो वायरल किए हैं। यह जानकारी अश्लील वीडियो में दिखाई दे रही महिला ने पुलिस में की गई शिकायत में बताया।

जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद ने एक युवती की प्रतिष्ठा को गहरा आघात पहुंचाया है, जब कथित रूप से अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिए गए। इस मामले में भाजपा नेत्री की पुत्रवधू, उसकी बहन और बहनोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसने शिकायत में यह आरोप भी लगाया कि भाजपा नेत्री के बेटे ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ घटना को अंजाम दिया और उसके वीडियो बनाए जो वायरल कर दिए गए।

जिसका वीडियो वायरल हुआ, उसी ने शिकायत की

मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार शाम को एक युवती ने कोतवाली में शिकायत कर आरोप लगाया कि उसका आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया गया है। ख़बरों के अनुसार युवती का आरोप है कि उसका निजी वीडियो भाजपा नेत्री की बहू ने चोरी छिपे मोबाइल से हासिल कर लिया और अपनी बहन को भेजा। इसके बाद बहन और बहनोई ने उससे पैसों की मांग की और जब वह नहीं मानी, तो वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द उसकी गिरफ्तारी होगी और उसे जेल भेजा जाएगा।

पति और सास पर प्रताड़ना के आरोप

इस मामले की शुरुआत शुक्रवार सुबह हुई, जब भाजपा नेत्री की पुत्रवधू ने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। भाजपा नेत्री की बहू और अश्लील वीडियो में दिखाई दे रहे बेटे की पत्नी का भी वीडियो सामने आया है। इसमें उसने अपने पति और ससुराल वालों पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उसने अपने पति पर मारपीट करने और सिगरेट से दागता था। मुझे घर में कैद रखा जाता था।

भाजपा नेत्री की बहू का कहना है कि उसकी शादी 30 नवंबर 2021 को मैनपुरी के बीएम गार्डन में हुई थी। उसने बताया कि मुझे तीन साल से प्रताड़ित किया जा रहा है, मुझे लगा धीरे-धीरे ये कम हो जाएगा लेकिन ये बढ़ता ही जा रहा है। यहां तक कि अब तो मेरे पति दूसरी महिलाओं के साथ चक्कर चला रहे हैं। शादी से पहले मुझे नहीं बताया गया था कि इनका अफेयर चलता है। मेरे पति मुझे अपनी अश्लील वीडियो दिखाते हैं। कहते हैं देख और अब तू बुला अपने घर वालों को। तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। महिला ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि मेरी सास, ससुर और मेरा पति मेरे साथ मारपीट करते है। इतना ही नहीं मुझे भूखा प्यासा रखते हैं। बीते 15 दिन से मुझे खाना तक नहीं दिया। कमरे में बंद रखते हैं। वो कहीं भी जाते हैं तो मुझे लॉक करके जाते हैं। यहां तक कि मुझे शैम्पू भी मांगना पड़ता है। न मुझे टीवी चलाने देते हैं न कुछ इस्तेमाल करने देते हैं।

राजनीतिक बयानबाजी शुरू

कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया पर लिखा ‘उत्तरप्रदेश के मैनपुरी में एक लड़के के 130 अश्लील वीडियो सामने आए हैं। यह मान्यवर BJP नेत्री के पुत्र हैं। इनकी माँ BJP महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष हैं। प्रचंड अश्लीलता ही BJP में होने का अब पैमाना है।

अखिलेश ने कहा ‘भाजपा में कोई है?’

इस अश्लील वीडियो कांड के सोशल मीडिया में छाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा ‘भाजपा में कोई है?’ अखिलेश ने लिखा कि ‘भाजपाइयों और उनके परिजनों के कु कृत्यों के सिलसिलेवार खुलासों की कड़ी में मैनपुरी से ‘130 वीडियो’ का महा भंडाफोड़ हुआ है। यह कांड भाजपाइयों के ही कुख्यात कर्नाटक कांड से टक्कर लेता दिख रहा है। यह खुलासा तो मैनपुरी के भाजपाइयों के घर से ही हुआ है। इसलिए, इसका आरोप भाजपा की आईटी सेल विपक्ष पर भी नहीं डाल सकती।’

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य ने इस घटना के बाद भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की करतूतों से पर्दा उठने लगा है। जनता इनको 2027 के चुनाव में सबक सिखाएगी। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनीष सागर ने कहा कि भाजपा पदाधिकारियों को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए। एक पत्नी के होते हुए अन्य महिला से इस तरह से संबंध बनाना और अश्लील वीडियो बनाना भारतीय समाज की परंपरा का हिस्सा नहीं है।

IMG 20250601 WA0019

सीमा गुप्ता का भाजपा नेत्री होने से इंकार

उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को मैनपुरी पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत में एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में जिस महिला भाजपा नेत्री के अश्लील वीडियो वायरल होने की बात कही जा रही है, वह महिला भाजपा में नहीं है, उसे 2022 में ही भाजपा से निष्कासित किया जा चुका है। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि इस प्रकरण पर बयान देना स्पष्ट करता है कि अखिलेश यादव सामाजिक मुद्दों पर भी गंभीर नहीं हैं इस मुद्दे पर बयान देना उनके हल्केपन को स्पष्ट करता है।

पुलिस जांच में जुटी 

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह का इस मामले में कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर कि तीनों आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने शहर में हलचल मचा दी है। वीडियो आम लोगों के मोबाइल में तेजी से प्रसारित हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो को लेकर भाजपा नेत्री की बहू पर भी शिकंजा कस सकता है।