WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Video viral: उज्जैन में बुर्का पहन कर आई महिला एक लाख की चांदी की ज्वैलरी चुराते पकड़ी गई!

1074
Video viral

Video viral:उज्जैन में बुर्का पहन कर आई महिला एक लाख की चांदी की ज्वैलरी चुराते पकड़ी गई!

उज्जैन के झबर ज्वैलर्स के दुकान से बुर्काधारी महिला एक लाख की चांदी की ज्वैलरी चुराते पकड़ी गई। महिला ने पायल खरीदने के बहाने छह पैकेट बुर्का में छिपा लिए। दुकानदार की सतर्कता से जब उसे गिनती कम लगी तो उसने सीसीटीवी देखा जिसमें पता चला कि महिला एक एक कर पायल बुर्का में छिपा रही थी। जब उसने सख्ती की तो उसने छह पायल निकाल दी। आरोपी महिला और उसका पति साथ आए थे।

उज्जैन: महिलाएं भी अब चचोरी चकारी में बहुत तेजी से आगे जा रही हैं एक मामला खाराकुंआ थाना क्षेत्र के लखेरवाड़ी में सामने आया, जहां एक बुर्के में ग्राहक बनकर पहुंची महिला ने ज्वेलरी शॉप में चोरी की कोशिश की। दुकानदार की सूझबूझ और सतर्कता के कारण वह अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाई और पकड़ ली गई। यह घटना बुधवार की शाम की है।

लखेरवाड़ी स्थित आभूषण व्यवसायी नरेंद्र झंवर की दुकान पर एक बुर्के वाली महिला ग्राहक बनकर पहुंची। उसने दुकानदार से कुछ आभूषण दिखाने को कहा। दुकानदार ने उसे जेवरात का एक डिब्बा दिया। इसी बीच दुकान में कुछ और ग्राहक आ गए और दुकानदार का ध्यान उन पर चला गया। इस मौके का फायदा उठाते हुए, शातिर महिला ने डिब्बे में से कुछ कीमती जेवरात निकालकर चुपके से अपने बुर्के के अंदर छिपा लिए।

 

 

दुकानदार को दिखाये गये गहने कम दिखे तो उसने सतर्कता से पकड़ा 

महिला की हरकत पर दुकानदार नरेंद्र झंवर की नजर पड़ गई। उन्होंने तुरंत स्थिति को भांप लिया। उन्होंने घबराने के बजाय, महिला को बातों में उलझाए रखा। एक ओर वह महिला से बात करते रहे, वहीं दूसरी ओर उन्होंने चालाकी से पुलिस को सूचना दे दी। कुछ ही देर में खाराकुंआ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला से पूछताछ की, लेकिन वह पहले तो टालमटोल करने लगी। जब पुलिस ने सख्ती दिखाई, तो उसके पास से ज्वेलरी शॉप में चोरी किए गए जेवरात बरामद हो गए। पुलिस ने तत्काल महिला को हिरासत में ले लिया और आगे की पूछताछ के लिए थाने ले गई। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या इस महिला के साथ कोई और भी शामिल था या यह किसी बड़े गिरोह का हिस्सा है।

पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच
खाराकुआ थाना पुलिस ज्वेलरी शॉप में चोरी मामले में गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला से पूछताछ के बाद और भी कई खुलासे हो सकते हैं। इस घटना के बाद से क्षेत्र के अन्य दुकानदार भी अलर्ट हो गए हैं।