WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

VideoViral : डायल 100 गाड़ी में मिली शराब

604

VideoViral : डायल 100 गाड़ी में मिली शराब

एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिखाई दे रहा है कि तत्काल मदद के लिए तैनात Dail 100 कार को ही मयखाना बना दिया गया है।मामला जालौन का बताया जा रहा है। डायल 100 कार का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। गाड़ी में एक पुलिसकर्मी बैठा हुआ है और वीडियो बना रहा शख्स उससे पूछ रहा है कि गाड़ी में पानी की बोतल, नमकीन तो है लेकिन क्वाटर कहां छुपा लिए?

इस पर पुलिसकर्मी इस बात से इनकार कर रहा है कि कार में शराब है लेकिन वीडियो बना रहे शख्स ने गाड़ी में रखी शराब को खोज लिया। वीडियो बना रहे शख्स ने कहा कि ये कोई अच्छी बात है? आप ड्यूटी पर शराब पी रहे हो? कहीं गाड़ी चलाते वक्त संतुलन बिगड़ गया तो…?

हालांकि पुलिसकर्मी इस बात से इनकार करता रहा कि उसने शराब पी है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग तंज कसते हुए कह रहे हैं कि पुलिस कार को बार बना रही है। वायरल हो रहे इस वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स की टिप्पणियां

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि पुलिस को अपनी छवि का ही ख्याल नहीं है तो विभाग की बदनामी तो होगी ही। एक ने लिखा कि जब इनको बार में जाने की छुट्टी नहीं मिलती तो कार में ही एंजॉय करेंगे। एक अन्य ने लिखा कि मुंह से गोली मारने वाली पुलिस के लिए ये कोई बड़ी बात है क्या?