WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Vidhansabha Punjab: दिल्ली की कहानी दोहराई जा रही है पंजाब में, आप भारी बहुमत की ओर

दिग्गज नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुखबीर सिंह बादल, सीएम चन्नी, सिद्धू अपनी सीटों पर पिछड़ रहे हैं

1295

देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में पंजाब में दिल्ली की कहानी दोहराई जा रही है। यहां आप पार्टी भारी बहुमत की ओर लगातार अग्रसर हो रही है।

वहीं प्रदेश के दिग्गज नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुखबीर सिंह बादल,सीएम चन्नी, सिद्धू अपनी सीटों पर पिछड़ रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला शहर से, सीएम चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीट भदौर और चमकौर साहिब से, अमृतसर ईस्ट से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और सुखबीर सिंह बादल पिछड़ते नजर आ रहे हैं।

पंजाब के अधिकांश मंत्री भी हार की कगार पर हैं। सिद्धू की हालत तो यह हो गई है कि वह अपनी सीट से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। जब पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की हालत यह है तो बाकी की हालत का अंदाजा आराम से लगाया जा सकता है।

इधर आप पार्टी में जश्न का माहौल है। आप के सीएम कैंडिडेट भगवंत मान ने संगरूर के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। उनके घर सुबह से ही जलेबी बनना शुरू हो गई है और घर को भी सजाया गया है।

बता दें कि एग्जिट पोल में भी आम आम आदमी पार्टी के ही सबसे बड़ी पार्टी बनने का अनुमान लगाया गया था और एग्जिट पोल सही साबित हो रहा है।दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा दोनों के दहाई के आंकड़े तक पहुंचना भी मुश्किल लग रहा है।