WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

विदिशा की महिला नायब तहसीलदार की सरकारी आवास में तीसरी मंजिल से गिरने से मौत!

891
WhatsApp Image 2025 11 25 At 16.41.53

विदिशा की महिला नायब तहसीलदार की सरकारी आवास में तीसरी मंजिल से गिरने से मौत!

विदिशा: मध्यप्रदेश के विदिशा में ग्रामीण क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार कविता कडेला की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नायब तहसीलदार की राजस्व परिसर स्थित सरकारी आवास में तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। मौत की वजह पर सस्पेंस बना हुआ है। पुलिस छत के किनारों, सीढ़ियों और घटना स्थल पर मिले संभावित निशानों की जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर, एसपी सहित पूरा प्रशासनिक अमला जिला चिकित्सालय पहुँच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि नायब तहसीलदार कविता सरकारी निवास की तीसरी मंजिल की छत से नीचे गिरी थीं। उन्हे गंभीर हालत में इलाज के अस्पताल ले जाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही राजस्व परिसर सहित विदिशा के प्रशासनिक हमले में हड़कंप मच गया। घटना के बाद राजस्व परिसर को पूरी तरह सील कर दिया गया है।

बता दें कि इससे पहले कविता लंबे समय तक मंदसौर और नीमच जिले में पदस्थ रही है। वे सुवासरा में नायब तहसीलदार के रूप में भी पदस्थ रही।