WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Vikram University का नाम अब होगा “सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय,” मध्यप्रदेश सरकार ने संशोधन अधिनियम जारी किया

876

Vikram University का नाम अब होगा “सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय,” मध्यप्रदेश सरकार ने संशोधन अधिनियम जारी किया 

– राजेश जयंत 

Bhopal/Ujjain: मध्यप्रदेश सरकार ने 8 सितंबर 2025 को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर घोषणा की है कि राज्य के प्रख्यात विक्रम विश्वविद्यालय का नाम औपचारिक रूप से बदलकर अब *”सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय”* रखा जाएगा। यह संशोधन मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम, 2025 के तहत किया गया है, जो पूर्व विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 में आवश्यक बदलाव के साथ लागू होगा।

विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के 26वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने “विक्रम विश्वविद्यालय” का नाम परिवर्तित कर “सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय” करने की घोषणा की थी। इसी घोषणा के आधार पर यह विधायी संशोधन किया गया है।

मध्यप्रदेश के विधि मंडल ने इस संशोधन को विधायी मंजूरी दे दी है, और राज्यपाल की स्वीकृति के बाद यह अधिनियम राज्य राजपत्र में प्रकाशित हो गया है। इस अधिनियम के अनुसार विश्वविद्यालय के सभी आधिकारिक दस्तावेज, आदेश, प्रमाणपत्र और अन्य विधि-संबंधित कागजात में पुराने नाम “विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन” के स्थान पर नया नाम *”सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन”* प्रयुक्त होगा।

यह पहल विश्वविद्यालय की गौरवशाली इतिहास और प्रतिष्ठा को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए की गई है। सम्राट विक्रमादित्य मध्यप्रदेश क्षेत्र के प्रमुख और प्राचीन शासकों में से एक हैं, जिनके नाम पर विश्वविद्यालय का नामकरण इसे एक नई पहचान देगा।

IMG 20250909 WA0273

संशोधन के तहत विश्वविद्यालय से संबंधित सभी प्रावधान, नियम और अधिनियम भी नए नाम के अनुरूप अपडेट किए जाएंगे ताकि नाम परिवर्तन का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार, यह नाम परिवर्तन विश्वविद्यालय के दीर्घकालीन विकास, राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बढ़ाने और क्षेत्रीय गौरव स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।