WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में ग्रामीणों ने की जमकर तोड़फोड़!         

422
WhatsApp Image 2026 02 18 At 17.47.14

सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में ग्रामीणों ने की जमकर तोड़फोड़!

स्वप्निल शर्मा की रिपोर्ट

मनावर। कुक्षी तहसील के ग्राम टकारी में श्री सीमेंट कंपनी द्वारा सीमेंट फैक्ट्री लगाने के पूर्व इस क्षेत्र में चूना पत्थर की खदानों का सर्वे करने के लिए मशीनों के साथ अपने कर्मचारियों को भेजा था। लेकिन इसकी खबर लगते ही यहां सीमेंट फैक्ट्री लगाने का विरोध करने वाले ग्रामीणों ने बुधवार को श्री सीमेंट कंपनी के वाहनों में जमकर तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया।जिससे घबराएं कंपनी के कर्मचारी वहां से जान बचाकर भाग खड़े हुए।

कुक्षी,जोबट और गंधवानी क्षेत्र के लोग यहां सीमेंट फैक्ट्री लगाने का लगातार विरोध कर रहे हैं। जबकि बुधवार को यहां आसपास के थानों का स्टाफ भी उपस्थित था। उन्होंने बहुत ही सूझबूझ और संयम के साथ ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया। मामला शांत होने के बाद पुलिस कर्मी भी लौट गए।

WhatsApp Image 2026 02 18 at 17.47.14 1

कुछ दिन पूर्व क्षेत्र के कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने यहां सीमेंट फैक्ट्री नहीं लगाने के विरोध में धरना प्रदर्शन भी किया था। श्री सीमेंट कंपनी का कहना है कि अभी सिर्फ चूना पत्थर की खदानों का सर्वे किया जा रहा है। चूना पत्थर की उपलब्धता पर ही सीमेंट फैक्ट्री लगाने का विचार किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि गंधवानी तहसील का जीराबाद क्षेत्र चूना पत्थर की खदानों के कारण सीमेंट फैक्ट्री लगाने वालों की पहली पसंद बना हुआ है।मनावर में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री,जीराबाद में सागर और वरुण सीमेंट फैक्ट्री लगातार कार्यरत्त है।

जीराबाद क्षेत्र जहां चूना पत्थर के लिए प्रसिद्ध है वहीं जीवाश्म के लिए भी यह क्षेत्र शोधकर्ताओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।इसी क्षेत्र में जीवाश्म वैज्ञानियों को डायनासोर के अंडे मिलें थे, जिन्हें बाग और मांडव में सुरक्षित रखा गया है।