WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Vimal Negi Case : पावर कारपोरेशन के CE विमल नेगी की मौत को लेकर CBI सबूत तलाश रही!

भाई और पत्नी से CBI ने जोन कार्यालय में आठ घंटे पूछताछ की!

681

Vimal Negi Case : पावर कारपोरेशन के CE विमल नेगी की मौत को लेकर CBI सबूत तलाश रही!

Shimla : पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत हत्या है, हादसा है या आत्महत्या इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ। इस मामले में CBI सबूतों को तलाश रही है। CBI ने परिजनों से 8 घंटे पूछताछ की। बुधवार को साढ़े 10 बजे विमल नेगी के बड़े भाई सुरेंद्र नेगी को CBI शिमला जोन कार्यालय बुलाया गया। ढाई बजे तक जांच अधिकारी उनसे कई तरह की जानकारियां हासिल करती रहे। दोपहर बाद ढाई बजे विमल नेगी की पत्नी किरण नेगी को कार्यालय बुलाकर जानकारी हासिल की गई। रात साढ़े सात बजे तक सीबीआई के अधिकारी उनसे जानकारी हासिल करते रहे।

CBI के अधिकारियों ने अलग-अलग विमल नेगी के भाई और पत्नी से पूछताछ की। बीते सोमवार को भी किरण नेगी को सीबीआई कार्यालय बुलाया गया था। उस समय जो उन्होंने सीबीआई को जानकारी दी। उसी को क्लीयर करने के लिए उन्हें फिर बुधवार को बुलाया गया था। जानकारी मिली है कि परिजनों ने सीबीआई को बताया कि विमल नेगी को कार्यालय में प्रताड़ित किया जा रहा था। वे मानसिक तनाव में आ गए थे। उन्होंने कई अधिकारियों के नाम भी बताएं।

 

आत्महत्या करने इतनी दूर क्यों गए विमल नेगी

विमल नेगी की रहस्यमयी मौत को सुलझाने की गुत्थी आसान नहीं दिख रही। नेगी की मौत को आत्महत्या बताया जा रहा है। लेकिन, इसमें यह सवाल उठना लाजिमी है कि विमल को अगर आत्महत्या करनी होती, तो वे शिमला से इतना दूर क्यों जाते। यह भी प्रश्न है कि भराड़ी में किन लोगाें से मिलने के लिए रुके। जिस व्यक्ति ने आत्महत्या करने की ठान ली हो, वह क्या रास्ते में मिलते हुए चलेगा।

ऐसे कई गंभीर सवाल हैं, जिनका सटीक जवाब ढूंढने के लिए CBI माथापच्ची कर रही है। लैपटॉप और मोबाइल मिलने के बाद कई राज खुल सकते हैं। हालांकि, सोमवार को शिमला में हुई प्रेसवार्ता में विमल नेगी जनजातीय न्याय मंच आरोप लगा चुका है कि यह आत्महत्या नहीं है। सीबीआई इस मंच के लोगों से भी तथ्यों को जुटा सकती है।

 

ईमेल आईडी, फोन डिटेल और सीसीटीवी फुटेज

शिमला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जांच का रिकॉर्ड लेने के बाद अब सीबीआई विमल नेगी की ईमेल आईडी, फोन डिटेल और सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। विमल नेगी किन-किन लोगों से मिलते रहे हैं, इसका भी बारीकी से पता किया जा रहा है। सीबीआई ने पुलिस एसआईटी की ओर से की जांच और नेगी मौत मामले की छानबीन करने के लिए दो अलग-अलग टीमें बनाई हैं।

उनके पॉवर कॉरपोरेशन से रिकॉर्ड जुटा लिया है। फोरेंसिक लैब जुन्गा को भेजे सैंपल की भी रिकॉर्ड तलब किया है। सीबीआई की एक टीम को डीआईजी लीड कर रहे हैं। जबकि, दूसरी टीम पुलिस अधीक्षक राजपाल की अगुवाई में जांच को आगे बढ़ा रहे हैं। जांच में जिन-जिन अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम है। सीबीआई की टीम बारी-बारी करके उनमें से कई को पूछताछ के लिए बुला सकती है।