WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Vinit Sharma : अशोक नगर के विनीत शर्मा ने पेरू में ‘मिस्टर मॉडल यूनिवर्स’ का खिताब जीता!

प्रतियोगिता में 17 देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया!

928

Vinit Sharma : अशोक नगर के विनीत शर्मा ने पेरू में ‘मिस्टर मॉडल यूनिवर्स’ का खिताब जीता!

Lima (Peru) : अशोकनगर के रहने वाले विनीत शर्मा ने पेरू में चल रही ‘मिस्टर यूनिवर्स प्रतियोगिता’ जीतकर दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। शर्मा रूबरू मिस्टर इंडिया चुने जाने के बाद बीते सप्ताह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने गए थे। प्रतियोगिता के 3 टाइटलों में से 2 अपने नाम किए। विनीत को इस प्रतियोगिता में मिस्टर मॉडल यूनिवर्स एवं पेसिफिक यूनिवर्स का खिताब मिला है। प्रतियोगिता में 17 देशों के प्रतिभागी भाग ले रहे थे।

पिछले साल अक्टूबर में रूबरू मिस्टर इंडिया का खिताब अपने नाम करने वाले विनीत शर्मा ने मिस्टर फैशन मॉडल वर्ल्ड प्रतियोगिता में भ भारत का प्रतिनिधित्व किया था। यह प्रतियोगिता लेटिन अमेरिकी देश कोस्टारिका मैं आयोजित की गई थी। यह पहला मौका है,जब मध्यप्रदेश का कोई युवा फैशन एवं मॉडलिंग से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर की एक बड़ी प्रतियोगिता में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया।

विनीत शर्मा मध्य प्रदेश के पहले युवा है, जिन्होंने ‘मिस्टर इंडिया’ का खिताब अपने नाम किया था और अब यह उपलब्धि और बड़ी हो गई। क्योंकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी वह अपने प्रदेश का नाम गौरवान्वित करने वाले हैं। इसलिए यह उपलब्धि प्रदेश के लिए गौरव पूर्ण एवं बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।