WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Violation Of Externment Period : 5 जिलों में प्रवेश नहीं करने के आदेश का उल्लघंन करते गांव में घूमते पकड़ाया जिलाबदर आरोपी!

1284
WhatsApp Image 2025 09 07 At 18.37.01

Violation Of Externment Period : 5 जिलों में प्रवेश नहीं करने के आदेश का उल्लघंन करते गांव में घूमते पकड़ाया जिलाबदर आरोपी!

जानिए क्या है मामला?

Ratlam : कलेक्टर के आदेश का उल्लघंन करने वाले एक जिलाबदर आरोपी अर्जुन सिंह (36) पिता प्रहलाद सिंह निवासी तरसिया थाना रिंगनोद को पुलिस ने गांव में घूमते हुए गिरफ्तार किया है।

पुलिस चौकी असावती प्रभारी शरीफ खान ने बताया कि 16 जून 2025 को जिला दंडाधिकारी ने आरोपी आरोपी अर्जून सिंह को जिलाबदर किया था जिसे रतलाम, मंदसौर, आगर मालवा, धार तथा उज्जैन जिले की राजस्व सीमाओं में 6 महीने तक प्रवेश नहीं करने के लिए प्रतिबंधित किया गया था।

WhatsApp Image 2025 09 07 at 18.37.00

रविवार दोपहर को मुखबिर से मिली सूचना पर थाना रिंगनोद पुलिस ने आरोपी अर्जुन सिंह को असावती थाना रिंगनोद क्षेत्र से पकड़ा। जिसे धारा 14,15 मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद, उप निरीक्षक शरीफ खान, दिनेश गुर्जर, रमेश पांचाल एवं जितेन्द्र परमार की भूमिका रही!