WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Viral on Social Media: देखिये एक वीडियो जो बता रहा सुनामी का मंजर जिसमें एक पल में सब कुछ समाप्त !

1930

Viral on Social Media: देखिये एक वीडियो जो बता रहा सुनामी का मंजर जिसमें एक पल में सब कुछ समाप्त!

हाल ही जापान में 7.5 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया था।इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। इससे पहले वर्ष 2011 में जापान में तेज भूकंप के बाद सुनामी ने तबाही मचा दी थी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मच गई थी तबाही
दरअसल, 11 मार्च 2011 की सुबह जापान उत्तर-पूर्वी इलाके में टोहोकू के पास समुद्र में एक 9.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके बाद सुनामी आई थी, जिसमें आधे घंटे में जापान का 70 प्रतिशत इलाका पानी में डूब गया था। सुनामी का केंद्र टोहोकू से 72 किलोमीटर दूर प्रशांत महासागर में था। इसे ग्रेट ईस्ट जापान भूकंप और टोहोकू भूकंप और जापान सुनामी भी बुलाते हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 19,759 लोग मारे गए थे और 6242 लोग जख्मी हुए थे। वहीं हजारों लोग लापता हो गए थे।

Anand Mahindra : क्या आप बता सकते है इस विडिओ को देख कर जिसे देख आनंद महिंद्रा ने ‘X’ पर वीडियो पोस्ट कर पूछ डाला ये सवाल

ऐसे आई थी तबाही
एक्स के एक अकाउंट Historic Vids पर जापान की सुनामी का एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि 2011 में सुनामी ने किस तरह से जापान में तबाही मचाई थी। समुद्र की ऊंची लहरों ने कई लोगों को अपने अंदर समा लिया था। वीडियो में देखा जा सकता है समुद्र में कई नावें और बोट खड़ी नजर आ रही हैं। अचानक से समुद्र में तेज लहरें उठने लगती हैं और नावें ताश के पत्तों की तरह इधर-उधर बहने लगती हैं।

Social Media Platform एक्स पर आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है उसे देखने के बाद आप हैरान हो जायेंगे!

पलभर में तबाह हो गया था सबकुछ
वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि पानी का बहाव कितना तेज था। इस बहाव में गाड़ियां, घर सब बह गए। शहर की सड़कों ओर पानी का सैलाब आपको भी हैरान कर देगा। पहले तो सड़क के किनारे से बनाए गए वीडियो में लोग जान बचाने के लिए दौड़ते नजर आए। वीडियो में देखा गया कि कैसे इस सुनामी ने जापान को तबाह कर दिया था।

Sex Kingpin : माइकल जैक्सन, स्टीफन हॉकिंग्स, बिल क्लिंटन… सेक्स सरगना से जुड़े दस्तावेजों में नाम के खुलासे से मचा हड़कंप!