WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Viral Video : जब RTO ने गाड़ी से डंडा निकाला तो ड्राइवर ने चप्पल से साहब की पिटाई कर दी!

1119
WhatsApp Image 2025 05 31 At 16.55.01

Viral Video : जब RTO ने गाड़ी से डंडा निकाला तो ड्राइवर ने चप्पल से साहब की पिटाई कर दी!

मंडला: मध्यप्रदेश के मंडला जिले के पांडूतला चेक पोस्ट पर पहले तो RTO और ट्रक ड्राइवर के बीच लंबी बहस हुई। इसी बीच जब RTO ने गाड़ी से डंडा निकाला तो ड्राइवर ने चप्पल से साहब की पिटाई कर दी। घटना कुछ दिन पुरानी बताई जा रही है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि हम नहीं कर रहे हैं।

मंडला जिले के नेशनल हाईवे-30 पर ट्रक ड्राइवर और आरटीओ उड़नदस्ता प्रभारी के बीच जमकर झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि RTO ने ड्राइवर को डंडे से मारना शुरू कर दिया, तो गुस्से में आकर ट्रक ड्राइवर ने अपनी चप्पल से अधिकारी की पिटाई कर दी। यह सारा मामला एक युवक ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, mediawala.in इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

घटना मोतीनाला-पाण्डुतला के बीच जोगी मंडी घाट की है, जो छत्तीसगढ़ की सीमा के पास है। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रक ड्राइवर और RTO अफसर के बीच पहले बहस होती है। ट्रक ड्राइवर कहता है कि अधिकारी उससे अवैध वसूली कर रहे हैं। इसके बाद अधिकारी ट्रक ड्राइवर को अपनी गाड़ी की ओर खींचते हैं और गाड़ी से डंडा निकालकर उसे मारते हैं। ड्राइवर भी चुप नहीं बैठा और अपनी चप्पल निकालकर अफसर की पिटाई कर दी। यह झगड़ा सड़क पर होते देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

एक युवक ने इस पूरे झगड़े का वीडियो बना लिया। जब आरटीओ का साथी आरक्षक उसे वीडियो बनाते देखता है तो उसका मोबाइल छीनने के लिए दौड़ पड़ता है, लेकिन युवक भाग गया।

लोगों का कहना है कि इस इलाके में ट्रक ड्राइवरों से वसूली पहले से होती रही है। वे कहते हैं कि सभी कागज पूरे होने पर भी उन्हें बेवजह रोका जाता है और पैसे मांगे जाते हैं।